अनंत और राधिका की शादी में शामिल हुए John Cena, भारतीय वेशभूषा में दिखे WWE रेसलर- Video

By Kusum | Jul 12, 2024

प्रोफेशनल रेसलर और एक्टर जॉन सीना अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में शामिल होने के लिए मुंबई पहुंच गए हैं। WWE चैंपियन ने मुंबई में धांसू अंदाज में एंट्री ली, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। फैंस को रेसलर का ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है। 

बिजनेसमैन अनंत अंबानी आज मुंबई में अपनी मंगेतर राधिका मर्चेंट से शादी करेंगे। इस शादी में हॉलीवुड के कई बड़े नामों को आमंत्रित किया गया है। मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में होने वाली इस शादी में हॉलीवुड के बड़े-बड़े स्टार नजर आएंगे। 

वहीं जॉन सीना के अलावा पॉप सिंगर जस्टिन बीबर द्वारा अनंत और राधिका के संगीत समारोह में प्रस्तुति देने के कुछ ही दिनों बाद अंतर्राष्ट्रीय मेहमानों की लिस्ट सामने आई है। हॉलीवुड से शामिल होने वाली इन बड़ी हस्तियों में जॉनी सीना के अलावा किम कार्दशियन, ख्लो कार्दशियन का नाम भी लिस्ट में है। 

साथ ही किम कार्दशियन, ख्लो कार्दशियन और जॉन सीना के साथ माइक टायसन और जीन क्लाउड वैन डैम जैसे अन्य अंतर्राष्ट्रीय सितारे भी शामिल होंगे। कैलम डाउन हिटमेयर रेना को भी आमंत्रित किया गया है। जबकि निक जोनास भी मुंबई पहुंचे उनके साथ उनकी पत्नी प्रियंका चोपड़ा भी हैं। 

प्रमुख खबरें

Jemimah Rodrigues की जगह Pratika Rawal की एंट्री, Asia Cup से पहले Indian Womens Team में हुआ बड़ा बदलाव

Electronics Export में 57% की रिकॉर्ड उछाल, लेकिन China और Taiwan पर निर्भरता अब भी बड़ी Challenge

Ferran Torres छोड़ेंगे Barcelona: PSG के साथ 50 Million Euro के बड़े Transfer सौदे पर लगी मुहर

Manchester United नहीं करेगा 100 Million का मेगा सौदा, कोच Michael Carrick ने Transfer Strategy पर तोड़ी चुप्पी