अनंत कुमार की सीट से लड़ सकती हैं पत्नी तेजस्विनी, BJP जल्द करेगी फैसला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 12, 2019

बेंगलुरु। तेजस्विनी अनंत कुमार बेंगलुरु दक्षिणी संसदीय सीट से भाजपा की उम्मीदवार हो सकती हैं, जिसका प्रतिनिधित्व उनके दिवंगत पति और पूर्व केंद्रीय मंत्री छह बार कर चुके हैं। कर्नाटक में भाजपा के एक नेता ने सोमवार को यह जानकारी दी। वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री आर अशोका ने कहा कि भाजपा विधायकों, पार्षदों और कार्यकर्ताओं ने एक सुर में बेंगलुरु दक्षिण सीट से उनका नाम लिया है और इस अनुशंसा को अंतिम फैसले के लिये आला कमान के समक्ष भेजा जाएगा।

इसे भी पढ़ें: कैंडिडेट्स को नामांकन दाखिल करने से दो दिन पहले देना होगा आपराधिक मामलों का विवरण

उन्होंने कहा कि मैंने सभी विधायकों से बात की है। हमारे सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने अनुरोध किया है कि तेजस्विनी मैडम हमारी प्रत्याशी हों। यह हर किसी की राय है कि उन्हें हमारा उम्मीदवार होना चाहिए।

प्रमुख खबरें

Allahabad उच्च न्यायालय ने पूर्व सांसद धनंजय सिंह को दी जमानत

Odisha में भीषण गर्मी का प्रकोप, Bhubaneswar में तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

Congress ने आचार संहिता के उल्लंघन पर Anurag Thakur के खिलाफ निर्वाचन आयोग से की शिकायत

हम जीवित हैं क्योंकि Modi ने हमारे लिए कोविड-19 के टीके की उपलब्धता सुनिश्चित की : Fadnavis