राहुल के मोदीलाई पर भड़के हेगड़े, कांग्रेस अध्यक्ष को बताया मंदबुद्धि

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 17, 2019

बेंगलुरू। केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े ने शुक्रवार को उस समय एक विवाद खड़ा कर दिया जब उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के लिए एक ट्वीट में उन्हें मंदबुद्धि कह दिया। गांधी ने कहा था कि अंग्रेजी शब्दकोश में एक नया शब्द ‘मोदीलाई‘ जुड़ गया है। कौशल विकास मंत्री हेगड़े ने अपने ट्वीट में कहा कि ये मंदबुद्धि राहुल गांधी इस बात को साबित करने पर तुले हुये हैं कि उनके पास अपनी तरह का विशिष्ट अंतरराष्ट्रीय मूर्खता कौशल है और अब यह सारी हदें पार कर गया है। उन्हें कोई नहीं रोक सकता... अद्भुत...!!!!

गांधी ने बुधवार को कहा था कि अंग्रेजी शब्दकोश में एक नया शब्द शामिल किया है और उन्होंने इसका एक स्नैपशॉट भी जारी किया। इस फोटो में यह भी दिख रहा है कि ‘मोदीलाई’ का क्या मतलब है और उसका वाक्य में कैसे प्रयोग करें। हालांकि आक्सफोर्ड विश्वकोश ने ऐसा कोई शब्द शामिल करने से इंकार किया है। उनके टि्वटर पर कहा गया है कि यह चित्र फर्जी है और ऐसा कोई शब्द ऑक्सफोर्ड शब्दकोश में शामिल नहीं किया गया है। 

इसे भी पढ़ें: UPA बनायेगी अगली सरकार, राहुल की होगी केंद्रीय भूमिका: तेजस्वी

इस बीच हेगड़े के नाथूराम गोडसे के लिए एक विवादित टिप्पणी करने पर बाद में सफाई पेश करते हुये उन्होंने कहा कि उनका अकाउंट हैक कर लिया गया है। हालांकि उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी की हत्या को न्यायोचित ठहराने का कोई सवाल नहीं है। 

प्रमुख खबरें

Dev Anand Birth Anniversary: बॉलीवुड के पहले Fashion Icon थे देव आनंद, पेश किया था रोमांस का नया अंदाज

Chhattisgarh Heavy Rainfall | छत्तीसगढ़ में भारी बारिश और बाढ़ जैसे हालात के बीच स्कूलों में छुट्टी का ऐलान, जानें कब फिर से खुलेंगे स्कूल

Pitru Paksha 2026: नित्य से लेकर सपिण्डन तक, पूर्वजों की आत्म-तृप्ति के लिए किए जाते हैं 12 प्रकार के श्राद्ध

Anahat Singh ने Satomi Watanabe को हराकर एशियाई खेलों के फाइनल में बनाई जगह