अनंतनाग सीट: बुरहान वानी के इलाके में मंगलवार को होगा मतदान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 22, 2019

जम्मू। मंगलवार को कश्मीर के उस अनंतनाग संसदीय क्षेत्र में मतदान होना है जो हिज्ब के पोस्टर ब्याय बुरहान वानी का इलका रहा है। अनंतनाग संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के लिए तीन चरणों में पहले जिला अनंतनाग में 23 अप्रैल को सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होने जा रहा है। यह जिला 6 विधानसभा क्षेत्रों में फैला हुआ है, जिसमें अनंतनाग, डुरु, कोकरनाग, शांगस, बिजबिहाड़ा और पहलगाम शामिल हैं। दक्षिण कश्मीर के चार जिलों के 16 विधानसभा क्षेत्रों में फैले अनंतनाग संसदीय क्षेत्र में चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और स्वतंत्र रूप से संपन्न कराना सुरक्षाबलों, चुनाव आयोग और चुनाव लड़ रहे राजनीतिक दलों के लिए बड़ी चुनौती है। सुरक्षाबलों के लिए सिर्फ एक सुरक्षित वातावरण तैयार करने की जिम्मेदारी है, लेकिन उससे भी ज्यादा राजनीतिक दलों और चुनाव आयोग के लिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुंचाकर चुनाव बहिष्कार के असर को कम करने की चुनौती है।

इसे भी पढ़ें: जानिए गुजरात की उन 10 सीटों का हाल जहां भाजपा ने बदले उम्मीदवार

इस दक्षिण कश्मीर के इस जिले में 529256 मतदाता हैं, जिनमें 269603 पुरुष, 257540 महिलाएं, 2102 सर्विस मतदाता और 11 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। सुगम मतदान के लिए, चुनाव आयोग ने जिले में 714 मतदान केंद्र स्थापित किए हैं। इस बीच ऑल पार्टीज हुर्रियत कांफ्रेंस के चेयरमैन सैयद अली गिलानी ने 23 अप्रैल को अनंतनाग सीट पर होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अनंतनाग बंद का आह्वान किया है। उन्होंने सभी से आह्वान किया है कि वे चुनाव का बहिष्कार करें और श्रीनगर की तरह अनंतनाग चुनाव में किसी भी तरह की भागीदारी न करें। उन्होंने कहा कि सत्ता के भूखे लोग अपने निजी स्वार्थों के लिए लोकसभा चुनावों में भाग लेकर इसका प्रचार कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

SEBI Order के खिलाफ SAT पहुंचे Zee Entertainment और Punit Goenka, बुधवार को होगी अहम सुनवाई

Lionel Messi को चैंपियन बनाने वाले पिता Jorge Messi का निधन, दिग्गज Rafael Nadal ने जताया गहरा शोक

Aston Villa छोड़ PSG लौटे Lucas Digne, 11 साल बाद फिर पहनेंगे पेरिस की जर्सी, 2029 तक हुआ Deal साइन

5 साल के फतेह ने Thailand में रचा इतिहास, Gatka on Skates में जीता World Martial Arts Games Gold Medal