Aditya Roy Kapur के साथ पुर्तगाल में छुट्टियां मना रही है Ananya Panday, सोशल मीडिया पर छाई दोनों की रोमांटिक तस्वीरें

By एकता | Jul 12, 2023

बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे और अभिनेता आदित्य रॉय कपूर अपने रिश्ते को लेकर एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। दरअसल, दोनों की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में, अनन्या और आदित्य एक दूसरे के साथ रोमांटिक पल बिताते नजर आ रहे हैं। बता दें, ये तस्वीरें फैंस के द्वारा शेयर की गयी हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दोनों के चाहनेवाले उनकी लेटेस्ट तस्वीरों पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। वहीं ट्रोलर्स ने बॉलीवुड कलाकारों की आलोचना करने का नया मौका ढूंढ लिया है।

 

इसे भी पढ़ें: Stree 2 Filming Begins । चंदेरी में फैला सरकटे का आतंक, रक्षा करने आएगी स्त्री? शुरू हुई फिल्म की शूटिंग


आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे की वायरल हो रही रोमांटिक तस्वीरें पुर्तगाल के लिस्बन की है, जहाँ दोनों फिलहाल छुट्टियां मना रहे हैं। यहाँ फैंस ने दोनों को स्पॉट किया और उनके रोमांटिक पलों को अपने कैमरों में कैद कर लिया। सामने आई तस्वीरों में, आदित्य ने पीछे से अनन्या को पकड़ रखा है और दोनों आसपास के नजारों का मजा ले रहे हैं। इसके अलावा दोनों ने अलग-अलग फैंस के साथ तस्वीरें भी खिचवाईं। लुक्स की बात करें तो अनन्या ब्लू कलर की स्ट्रिप वाली लॉन्ग ड्रेस पहने दिखाई दे रही है। वहीं, आदित्य ब्लैक कलर की टीशर्ट और शॉर्ट्स में नजर आ रहे हैं।


 

इसे भी पढ़ें: मां के कहने पर अक्षय कुमार ने छोड़ा था नॉनवेज, ओह माय गॉड की शूटिंग के दौरान ही बना ली थी दूरी


आदित्य और अनन्या की रोमांटिक तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है। सोशल मीडिया यूजर्स बुरी तरह दोनों का मजाक उड़ाते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'चलो घर में कोई तो रोटी कमाने वाला है।' एक अन्य ने लिखा, 'क्या दिखा दिया तूने आज।' एक अन्य ने कमेंट किया, 'दोनों मिलकर स्ट्रगल स्टोरी पर चर्चा करेंगे अब।' एक यूजर ने कमेंट किया, 'नहीं ये नहीं हो सकता।'

All the updates here:

प्रमुख खबरें

9 साल बाद इजरायल जाएंगे PM मोदी, कूटनीति के लिहाज से भी अहम है दौरा

Sehri Special: सिर्फ 10 मिनट में बनाएं ये टेस्टी-हेल्दी डिश, Ramadan में नहीं होगी कमजोरी

Chinese New Year 2026 । फायर हॉर्स देगा हिम्मत और बदलाव का मौका, इन Zodiac वालों की चमकेगी किस्मत

UP Anganwadi Recruitment 2026: बिना Exam सीधी भर्ती, 12वीं पास महिलाएं Merit से पाएं सरकारी नौकरी