Liger का प्रचार करने इंदौर पहुंची Ananya Panday, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर खुलकर की बातचीत

By एकता | Aug 17, 2022

बॉलीवुड की उभरती अभिनेत्री अनन्या पांडे जल्द ही फिल्म 'लाइजर' में नजर आने वाली हैं। इन दिनों वह अपनी इसी फिल्म का प्रमोशन करने में लगी हुई हैं, जिसके लिए वह बुधवार को को-स्टार विजय देवरकोंडा के साथ इंदौर आई थीं। पुरी जगन्नाथ की निर्देशन में बनी यह फिल्म 25 अगस्त से सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने जा रही है। इंदौर में प्रमोशन इवेंट के दौरान उन्होंने संवाददाताओं से 'लाइजर' के बारे में बात की। इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्रोल किए जाने पर भी अपनी राय रखी।

इसे भी पढ़ें: Hrithik की एक्स वाइफ Sussanne की लेटेस्ट तस्वीर देखकर उड़े सोशल मीडिया यूजर के होश, Internet पर हो रही बोल्डनेस की चर्चा

अनन्या, फिल्म अभिनेता चंकी पांडे की बेटी हैं। उन्होंने कहा कि अभिनय के मामले में उनके पिता और गोविंदा के बीच गजब के तालमेल के कारण उन्हें डेविड धवन निर्देशित फिल्म ‘‘आंखें’’ (1993) बहुत पसंद है। उन्होंने कहा कि अगर यह फिल्म नये रूप में फिर से बनती है, तो वह इसमें नायिका के बजाय वही किरदार निभाना चाहेंगी जो उनके पिता ने अदा किया था।

प्रमुख खबरें

Shreyas Iyer ने लगाई 18 पायदान की छलांग, ICC T20I Ranking में करियर के बेस्ट 7वें स्थान पर पहुंचे

UP Cabinet ने भदोही का नाम बदलकर ‘संत रविदास नगर भदोही’ करने को दी मंजूरी

TCS के नतीजों से IT शेयरों में उछाल, निवेशकों की संपत्ति 65648 करोड़ रुपये बढ़ी

Navi Pillay को Nobel Peace Prize मिलने पर भारतीय कार्यकर्ताओं ने दी बधाई