Dream Girl 2 के टीज़र की वाहवाही के बीच जमकर ट्रोल हो रही है Ananya Panday, जाने पूरा मामला

By एकता | Sep 16, 2022

बॉयकॉट कल्चर की वजह से बर्बाद हो रहे बॉलीवुड को बचाने का जिम्मा अभिनेता आयुष्मान खुराना से उठा लिया है। जी हाँ, अभिनेता बॉलीवुड पर लगी बुरी नजर को उतारने के लिए अगले साल ईद पर पूजा करने वाले हैं। ईद पर पूजा की बात सुनकर आप जैसा समझ रहे हैं, वैसा बिल्कुल नहीं है। दरअसल, यह एक तरीका था, जिसके जरिये आयुष्मान ने अपनी अपकमिंग फिल्म ड्रीम गर्ल 2 की अनाउंसमेंट की है। अनाउंसमेंट के साथ ही फिल्म का टीज़र भी रिलीज कर दिया है, जो सोशल मीडिया पर ट्रेंड भी करने लगा है। फिल्म का टीज़र देखकर जहाँ एक तरफ लोगों में ख़ुशी का माहौल हैं, वहीं कई लोग काफी नाराज नजर आ रहे हैं। चलिए आपको बताते हैं पूरा मामला क्या है।

इसे भी पढ़ें: एक्टिंग छोड़ बीच सड़क पर सुनील ग्रोवर ने लगाई दुकान? कस्टमर को नहीं खरीदने दिया कोई सामान, देखें वीडियो

सोशल मीडिया यूज़र्स को फिल्म का टीज़र काफी पसंद आ रहा है, लेकिन इनमें से कई लोगों ने अभिनेत्री अनन्या पांडे के फिल्म में होने पर नाराजगी जताई है। लोग इस बार से कितने नाराज हैं ये बात आप आयुष्मान के कमेंट बॉक्स से लगा सकते हैं। लोग कमेंट सेक्शन में अनन्या का बुरी तरफ से मजाक उड़ाते नजर आ रहे हैं। एक यूज़र ने लिखा, "फिल्म में स्ट्रगल कैसे आ गया"। एक अन्य ने लिखा, "पुरी कास्टिंग अच्छी करके आखिर में हग दिए"। एक ने लिखा, "अनन्या पांडे के आने तक सब ठीक था"। एक यूज़र ने कमेंट किया, "बस आखिरी में जो दीदी आई ना, उनकी वजह से फिल्म नहीं देखूंगी"। जानकारी के लिए बता दें कि ड्रीमगर्ल 2, 29 जून 2023 की ईद पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

View this post on Instagram

A post shared by Ayushmann Khurrana (@ayushmannk)

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार