ड्रग्स मामले में अभिनेत्री अनन्या पांडे दूसरे दिन भी एनसीबी के समक्ष पेश हुईं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 22, 2021

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे मादक पदार्थ से संबंधित एक मामले में गिरफ्तार अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के साथ कथित व्हाट्सऐप चैट के संबंध में अपना बयान दर्ज कराने के लिए शुक्रवार को यहां स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के समक्ष पेश हुईं। सूत्रों ने यह जानकारी दी। यह लगातार दूसरा दिन है जब अनन्या केंद्रीय एजेंसी के सामने पेश हुईं। उनके पिता अभिनेता चंकी पांडे उनके साथ एनसीबी कार्यालय पहुंचे। बृहस्पतिवार को भी वह अपनी बेटी के साथ एनसीबी दफ्तर पहुंचे थे। सूत्रों ने बताया कि पिता-पुत्री आज अपराह्न करीब दो बज कर करीब बीस मिनट पर कार से दक्षिण मुंबई में बलार्ड एस्टेट स्थित एजेंसी के कार्यालय पहुंचे।

इसे भी पढ़ें: चीन की हाइपरसोनिक मिसाइलों को लेकर चिंतित है अमेरिका : बाइडन

इसके लिए बृहस्पतिवार को अनन्या को कार्यालय बुलाया गया था जहां उनसे करीब दो घंटे तक पूछताछ की गई थी। एनसीबी ने बृहस्पतिवार को अनन्या का लैपटॉप और मोबाइल फोन जब्त कर लिया था। सूत्रों ने बताया कि इस बीच, शुक्रवार को सुबह 24 वर्षीय एक मादक पदार्थ तस्कर को पूछताछ के लिए एनसीबी कार्यालय लाया गया।

प्रमुख खबरें

दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण की तैयारी, 78 हजार भारी वाहनों को BS-6 में बदलने की पहल

कौशांबी पटाखा फैक्टरी हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 13 हुई, मुख्य आरोपी नौशाद मुठभेड़ में अरेस्ट

अमेरिका और ईरान के बीच फिर भड़का टकराव: अमेरिकी हमलों के जवाब में ईरान ने दागीं मिसाइलें और ड्रोन

बदला लेने की सोचना भी मत...पहले ईरान पर मिसाइल बरसाया, फिर इस अंदाज में ट्रंप ने धमकाया