अनन्या पांडे के यह वेस्टर्न वियर आउटफिट वैलेंटाइन के लिए हैं एकदम परफेक्ट

By मिताली जैन | Feb 06, 2022

स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अनन्या पांडे जल्द ही फिल्म गहराइयां में नजर आने वाली हैं। यूं तो कई फिल्मों में अनन्या की प्रेजेंस को काफी सराहा गया है। लेकिन एक्टिंग के अलावा वह बेहद स्टाइलिश भी हैं। खासतौर से, वेस्टन वियर में उनका एक अलग ही लुक देखने को मिलता है। ऐसे में अगर आप किसी खास मौके के लिए रेडी होना चाहती हैं तो अनन्या पांडे के लुक्स से आइडियाज ले सकती हैं। आज इस लेख में हम आपको अनन्या पांडे के कुछ ऐसे वेस्टर्न वियर लुक्स के बारे में बता रहे हैं, जो वैलेंटाइन डेट के लिए एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकते हैं-

अगर आप एक ऐसा वेस्टर्न वियर पहनना चाहती हैं, जो देखने में बेहद ही आकर्षक लगे तो अनन्या की तरह बॉडीकॉन ड्रेस के ऑप्शन को चुन सकती हैं। आप इसमें नियॉन कलर्स व ब्राइट कलर्स की मदद से अपने लुक को स्पाइस अप कर सकती हैं। वहीं कंट्रास्टिंग जैकेट आपके लुक को और भी खास बनाएगी। आप मेकअप को थोड़ा लाइट ही रखें। वहीं फुटवियर में भी नियॉन कलर एड करके अपने लुक को पॉप बनाएं।

रेड शॉर्ट ड्रेस

जब वैलेंटाइन की बात होती है तो लड़कियां सबसे पहले रेड कलर पहनने का ही मन बनाती हैं। ऐसे में आप भी अनन्या की तरह रेड कलर की शॉर्ट ड्रेस पहन सकती हैं। अनन्या ने इसके साथ ब्लैक प्वाइंटेड पम्पस पहने हैं, लेकिन आप अपने लुक को और भी अधिक आकर्षत बनाने के लिए मैचिंग स्ट्रैपी हील्स पहन सकती हैं। वहीं एक बोल्ड लुक के लिए लॉन्ग बूट्स का ऑप्शन सलेक्ट किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: विद्या बालन से सीखें स्कर्ट को अलग-अलग तरह से स्टाइल करना

रेड फ्रिल गाउन

अगर आपने अपने पार्टनर के साथ नाइट डेट का प्लॉन बनाया है या फिर आप कोई पार्टी करने वाली हैं तो ऐसे में नाइट पार्टी के लिए गाउन भी पहना जा सकता है। अनन्या ने इस लुक में रेड कलर का हॉल्टर नेक फ्रिल गाउन कैरी किया है। अगर आप चाहें तो स्लीवलेस हाई नेक रेड कलर सीक्वेंस गाउन को भी पहन सकती हैं। यह आपको एक एलीगेंट तरीके से बोल्ड लुक देगा। वहीं, मेकअप में आप लिप्स या आईज में से किसी एक पर अधिक फोकस करें।

मिताली जैन

प्रमुख खबरें

नेपाल में विनाशकारी बाढ़ के बाद चीन ने दी 22 लाख डॉलर की आर्थिक मदद

Modi-Putin ने दुनिया को दिया बड़ा संदेश, भारत के आसमान को मिलेंगी 5 और S-400 Triumf, जमीन पर Indo-Russian AK-203 Sher Rifles मचाएंगी तहलका

Nepal-China Glacier Data Row | नेपाल ने पहले ही भांप लिया था खतरा...चीन से मांगी थी चेतावनी, डेटा में देरी से हुआ बड़ा विनाश

क्या आपको भी है Fever और Cough? दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, जानें बचाव के Effective Measures