श्रीराम मंदिर को लेकर मध्य प्रदेश में अराजकता बर्दाश्त नहीं - विश्वास कैलाश सारंग

By दिनेश शुक्ल | Dec 31, 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा व भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा कि राम और राम मंदिर को लेकर प्रदेश में कोई भी अराजकता का माहौल बनाने की कोशिश करेगा तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा और ऐसे अराजक लोगों पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी। सारंग ने कहा कि राम हमारे आराध्य हैं, राम हमारे भगवान हैं, राम हमारा मान है, राम हमारा सम्मान है और राम जन्मभूमि पर भगवान श्रीराम का मंदिर बनना इस देश की 135 करोड़ जनता के लिए अभिमान का विषय है।

 

इसे भी पढ़ें: श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए चाहत ने साल 2020 में जमा किए पैसे दिए दान, कोरोना योद्धाओं के लिए जलाए दीप

इसीलिए स्वयं सेवक जन जागरण कर प्रत्येक सनातनी से यथाशक्ति धन का संग्रह कर रहे हैं। शिवराज सरकार में मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा कि मंदिर निर्माण के जन जागरण अभियान के दौरान कुछ अराजक तत्व बौखलाकर माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं ऐसे तत्वों को अब बर्दाश्त नहीं किया जायेगा और उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर