चीन की सबसे बड़ी नदी सूखी तो अंदर से निकली 600 साल पुरानी भगवान बुद्ध की प्रतिमा

By अभिनय आकाश | Aug 24, 2022

तापमान में होते इजाफे और छह दशकों में चीन की सबसे शुष्क गर्मी के बीच यांग्त्ज़ी नदी का जल स्तर गिर गया है। जिससे चीन के दक्षिण पश्चिमी शहर चोंगकिंग में एक जलमग्न द्वीप और एक प्राचीन ज्ञान परंपरा का ऐतिहासिक प्रमाण बौद्ध मूर्तियों का खुलासा हुआ है। जिसे लगभग 600 साल पहले का माना जा रहा है। तीन मूर्तियाँ, जिनमें से सबसे बड़ी कमल के मंच पर बैठे एक भिक्षु को दर्शाती है, दक्षिणी शहर चोंगकिंग के पास सामने आई। रॉयटर्स समाचार एजेंसी की एक रिपोर्ट के अनुसार को एक प्रमुख रॉक आउटक्रॉप में उकेरा गया है, जो फोयलियांग द्वीप रीफ के ऊपर स्थित है। 

इसे भी पढ़ें: चीन के डबल स्टैंडर्ड की भारत ने UNSC में खोली पोल, कहा- बलपूर्वक यथास्थिति को बदलना आम सुरक्षा का अपमान

इनमें से एक मूर्ती पर बुद्ध कमल पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। चीन के दक्षिणी क्षेत्रों में चल रही हीटवेव और साथ में सूखे ने देश की दो सबसे बड़ी मीठे पानी की झीलों के जल स्तर को बेहद कम कर दिया है। सबसे बड़ी झील पोयांग में पानी कथित तौर पर 75 प्रतिशत नीचे है, जो 1951 के बाद का सबसे निचला स्तर है। चान के राज्य के स्वामित्व वाले ब्रॉडकास्टर सीसीटीवी के अनुसार, चोंगकिंग नगर पालिका में 34 काउंटियों में कम से कम 66 नदियाँ सूख गई हैं।

प्रमुख खबरें

Donald Trump का खौफनाक ऐलान- मेरी हत्या की कोशिश की, तो ईरान पर बरसेंगी 1,000 मिसाइलें, नक्शे से मिट जाएगा नाम!

भारत और न्यूजीलैंड ने बढ़ाया रणनीतिक सहयोग, 2030 तक 35 हजार करोड़ रुपये के व्यापार का लक्ष्य

प्रधानमंत्री मोदी और न्यूजीलैंड के पीएम क्रिस्टोफर लक्सन की मुलाकात, हिंद-प्रशांत सहयोग को गहरा करने पर जोर

मादक पदार्थों की तस्करी के संगीन आरोपों में पूर्व अफगान जनरल अब्दुल जाहिर कादिर अमेरिका प्रत्यर्पित