जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में खुदाई के दौरान प्राचीन हिंदू मूर्तियां बरामद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 03, 2025

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में एक झरने के जीर्णोद्धार के लिए खुदाई के दौरान शिवलिंग सहित प्राचीन हिंदू मूर्तियां बरामद की गईं। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि लोक निर्माण विभाग झरने का जीर्णोद्धार कार्य कर रहा है और स्थानीय मजदूरों ने खुदाई कार्य के दौरान इन्हें बरामद किया। उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर अभिलेखागार, पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के अधिकारियों ने स्थल का दौरा किया।

अधिकारियों के मुताबिक, मूर्तियों के निर्माण काल एवं उनकी उत्पत्ति का पता लगाने के लिए जांच के वास्ते श्रीनगर भेजा जाएगा। उन्होंने कहा, हम इन्हें एसपीएस संग्रहालय में स्थानांतरित कर देंगे, जहां शोधार्थी और विभाग इनका अध्ययन करेंगे। यह स्थल कश्मीरी पंडितों के लिए महत्वपूर्ण है, जो इसे करकूटा राजवंश से जोड़ते हैं।

प्रमुख खबरें

फर्जी वोटर्स पर किसे फायदा पहुंचाना चाहती है Congress, BJP नेता Sudhanshu Trivedi का विपक्ष पर वार

Parth Jindal ने Sourav Ganguly को सौंपी Delhi Capitals की कमान, बने Head Coach

Rajya Sabha Election: यूपी में BJP के 8 प्रत्याशियों ने दाखिल किया पर्चा

US Aircraft को UK से हटाने पर Donald Trump की दो टूक, Iran को भुगतना पड़ेगा अंजाम