Uttar Pradesh: युवती पर ब्लेड से हमला करने वाले आरोपी का शव गंगा नदी में मिला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 10, 2025

मिर्जापुर जिले के कोतवाली कटरा थाना क्षेत्र के गणेशगंज में एक युवती पर ब्लेड से हमला करने के आरोपी अब्दुल उर्फ सैफ का शव मंगलवार शाम को गंगा नदी में मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) नितेश सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ को फोन पर बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट होगी। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार पांच दिसंबर को कथित तौर पर अब्दुल उर्फ सैफ ने एक हिंदू लड़की को गले पर ब्लेड से वार कर घायल कर दिया, इसकी सूचना जब पुलिस को मिली तो पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंच कर घायल युवती को परिवार वालों के साथ अस्पताल पहुंचाया, जिसे बाद में वाराणसी रेफर कर दिया गया।

इस मामले ने तूल पकड़ लिया और हिंदूवादी संगठनओं द्वारा जगह जगह पर धरना प्रदर्शन कर आरोपी के गिरफ्तारी की मांग की गई। पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा द्वारा चार पुलिस टीमों का गठन कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की गई थी।

प्रमुख खबरें

MK Stalin ने CM Vijay पर साधा निशाना, SIR विवाद पर चुप्पी पर उठाए सवाल

ओडिशा की सभी Gram Panchayats को बाल श्रम मुक्त बनाने के लिए 44 दिन का विशेष अभियान शुरू

Gandhi Jayanti: दुनिया भर के भारतीय दूतावासों में बापू को दी गई श्रद्धांजलि

SRFTI Kolkata में हिंसक झड़प के बाद पांचवें दिन भी कक्षाएं और शूटिंग ठप