मेरठ, हस्तिनापुर के पांडव टीले पर एएसआइ द्वारा किये जा रहे उत्खनन में मिले प्राचीन अवशेष

By राजीव शर्मा | Mar 24, 2022

मेरठ,हस्तिनापुर के पांडव टीले पर मंगलवार को दो दिन पूर्व प्रारंभ किए ट्रैंच पर उत्खनन का कार्य किया गया। पूर्व में मिले हड्डियों के जखीरे का विशेषज्ञों द्वारा जांच के लिए सैंपल भी लिया गया है। उत्खनन में मिले अवशेषों की काल गणना के लिए गहनता से जांच की जा रही है।

एएसआइ के अधीक्षण पुरातत्वविद डा. डीबी गणनायक ने बताया कि मंगलवार को पुणे से विशेषज्ञ यहां पहुंचे हैं। जिन्होंने हड्डियों के सैंपल लिए। साथ ही दिल्ली से भी एक पुरातत्वविद ने यहां पहुंचकर साइट के बारे में जानकारी आदान-प्रदान की। सभी अवशेषों को सुरक्षित किया जा रहा है। जिनके बारे में गहनता से विशेषज्ञों द्वारा जांच की जाएगी। इसके पश्चात ही सही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। उधर, अपर आयुक्त चैत्रा वी. व तहसीलदार मवाना आकांक्षा जोशी भी पांडव टीला पर पहुंचीं। अधिकारियों ने डा. गणनायक से उत्खनन कार्य की जानकारी ली।

प्रमुख खबरें

Himalaya संरक्षण के लिए व्यापक नीति बनाएं केंद्र और राज्य: Murli Manohar Joshi

US Tariff Exemption: भारत समेत 20 देशों से दुर्लभ बीमारियों की दवाओं पर नहीं लगेगा शुल्क

Tennis Premier League 2026 के लिए Sania Mirza बनीं राजस्थान रेंजर्स की ब्रांड एंबेसडर

Asian Games में पदक विजेताओं को PM Narendra Modi ने सराहा, दी शुभकामनाएं