आंध्र क्रिकेट संघ ने Hanuma Vihari को भेजा कारण बताओ नोटिस, ACA पर गंभीर आरोप लगाते हुए छोड़ी थी कप्तानी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 28, 2024

आंध्र क्रिकेट संघ ने हनुमा विहारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। विहारी ने प्रदेश संघ पर विवादित ढंग से उन्हें कप्तानी से हटाये जाने का आरोप लगाने के बाद प्रदेश के लिये दोबारा नहीं खेलने की बात कही थी। कुछ दिन पहले एसीए की शीर्ष परिषद की बैठक के बाद जारी किये गए नोटिस का विहारी ने जवाब नहीं दिया है।

रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल में मध्यप्रदेश के खिलाफ आंध्र की हार के बाद विहारी ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि बंगाल के खिलाफ पहले मैच के बाद उनसे कप्तानी छीन ली गई। उस समय उन्होंने हालांकि कहा था कि निजी कारणों से उन्होंने यह फैसला लिया है। इंस्टाग्राम पोस्ट पर विहारी ने लिखा था कि एसीए ने एक स्थानीय नेता के दबाव में ऐसा किया जिसके बेटे ने शिकायत की थी कि कप्तान ने उन्हें डांट लगाई है। वह मैच के दौरान 17वां खिलाड़ी था।

प्रमुख खबरें

Maharashtra: नागपुर के वॉटर प्यूरीफिकेशन प्लांट में क्लोरीन गैस लीक से हड़कंप, करीब 40 लोग अस्पताल में भर्ती

Gaza में सुरक्षाबल तैनाती पर Uganda और Burundi के सैन्य अफसरों ने Israel दौरा किया

Women Health: PMOS के लक्षणों को बढ़ा रही है आपकी खराब Diet, आज ही बदलें अपनी Lifestyle

Operation Sindoor एक बार फिर हुआ कामयाब, सरहद बंद हुई तो पाकिस्तानी दुल्हनों ने आसमान के रास्ते भारत आकर शादी रचाई