Andhra Pradesh का AI Mission, दिल्ली में शिक्षा और स्किल डेवलपमेंट पर 7 अहम समझौते

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 21, 2026

आंध्र प्रदेश सरकार ने नयी दिल्ली में आयोजित ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ में सात समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं, जिनमें से अधिकांश उच्च शिक्षा, कौशल विकास और स्कूल बदलावों से संबंधित हैं। एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार शुक्रवार को मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू की उपस्थिति में समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। इसमें कहा गया है, ‘‘मुख्यमंत्री की उपस्थिति में सात महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों और आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए गए, जिनमें से अधिकांश सीधे उच्च शिक्षा, उन्नत कौशल विकास और स्कूल परिवर्तन पर केंद्रित थे।’’

प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि आंध्र प्रदेश के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता केवल एक आर्थिक साधन नहीं है, बल्कि यह एक शैक्षिक मिशन है जो कक्षाओं से शुरू होता है, विश्वविद्यालयों तक फैलता है और पूरी पीढ़ी को क्वांटम और एआई युग के लिए तैयार करता है।

प्रमुख खबरें

Election Commission 12 सितंबर को Ritabrata Banerjee गुट के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल से करेगा बैठक

Agra के खंदौली में दहेज विवाद के बाद पति ने की पत्नी की हत्या, दो बच्चों संग फरार

Bihar Flood: 14 जिलों में बिगड़े हालात, 41 लाख से अधिक आबादी प्रभावित

Raghav Chadha के वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने पर Delhi CEO ने दी सफाई