मुख्यमंत्री श्रीराम जन्मभूमि परिसर में पूर्वाह्न 11 बजकर 30 मिनट से अपराह्न दो बजकर 30 मिनट तक लगभग तीन घंटे रहेंगे। इसके बाद वह विजयवाड़ा के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री राम मंदिर के दर्शन करने दूसरी बार जा रहे हैं।