Andhra Pradesh: मुख्यमंत्री ने गणतंत्र दिवस पर कैंप कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 26, 2026

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने 77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर सोमवार को अपने कैंप कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।मुख्यमंत्री ने ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ ग्रहण करने के बाद सुरक्षाकर्मियों और उपस्थित अधिकारियों को मिठाई बांटकर गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।

युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) के ताडेपल्ली स्थित केंद्रीय कार्यालय में भी गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किया गया जहां विधान परिषद में विपक्ष के नेता बोत्चा सत्यनारायण ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इससे पहले, समारोह के तहत वाईएसआरसीपी नेताओं ने महात्मा गांधी, बी.आर. आंबेडकर, नेताजी सुभाष चंद्र बोस और वाई.एस. राजशेखर रेड्डी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की।

कांग्रेसी की पार्टी इकाई ने विजयवाड़ा स्थित राज्य कार्यालय में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया, जहां पार्टी नेताओं ने ध्वजारोहण समारोह में भाग लिया। कांग्रेस की प्रदेश इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष जे.डी. सीलम मुख्य अतिथि रहे।

इसी बीच, आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय में गणतंत्र दिवस मनाया गया जहां मुख्य न्यायाधीश धीरज सिंह ठाकुर ने तिरंगा फहराया और गार्ड ऑफ ऑनर ग्रहण किया।उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि संविधान लोकतंत्र व न्यायपालिका का मार्गदर्शन करता है, कानून के शासन, समानता, नागरिक अधिकारों व संप्रभुता को कायम रखता है और आशा का प्रतीक बना हुआ है।

प्रमुख खबरें

12 करोड़ की बड़ी कुर्बानी, Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी, BCCI की मुहर का इंतजार!

मुझे Delhi Police गिरफ्तार करने वाली है..., Abhijeet Dipke का Jail Bharo Andolan का आह्वान, Jantar Mantar पर बढ़ा तनाव

भारत से पहली बार कांपा चीन, पुतिन के गुरु बोले हिंदू आ रहे हैं!

Bihar को मिलेगी नई पहचान, Patna का JP Ganga Path बनेगा World-Class Tourism Hub