भारत से पहली बार कांपा चीन, पुतिन के गुरु बोले हिंदू आ रहे हैं!

By अभिनय आकाश | Jun 20, 2026

भारतीय लोगों के डर से चीन की सरकारी मीडिया और चीन के ताकतवर लोगों को बयान तक जारी करने पड़ गए हैं।  भारतीय लोगों का धमाका देखकर अब ताइवान के लोग भी चीन पर टूट पड़े हैं। पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर देख रहे होंगे कि अचानक भारत के कुछ लोगों ने चीन की गरीबी, गंदगी, झुग्गियों, सामाजिक असमानता और चीन की जाति व्यवस्था का काला चिट्ठा खोल दिया है। भारतीय लोगों ने सोशल मीडिया पर दिखाया है कि चीन भी चार जातियों में बंटा है। शी, नोंग, गोंग और शोंग शी वर्ग में आते हैं विद्वान और आधिकारिक प्रशासक। नोंग किसान थे, गोंग कारीगर और शिल्पकार थे। जबकि शोंग व्यापारियों का एक वर्ग था। यानी चीन का समाज खुद जातियों में बंटा है। इसके अलावा चीन में होऊ सिस्टम के जरिए भी भेदभाव किया जाता है। हुककोऊ सिस्टम चीन की सरकारी रजिस्ट्रेशन व्यवस्था है जिसमें यह तय होता है कि किसी नागरिक का निवास क्षेत्र कौन सा होगा। उसे सरकारी सुविधाएं मिलेंगी या नहीं मिलेंगी। 

इसे भी पढ़ें: डोभाल ने बुलाया, भारत आ रहे चीन के विदेश मंत्री

कहा है कि हमारी इमेज और इज्जत को तुरंत बचाओ। इसीलिए आपको सोशल मीडिया पर भारत के कई ऐसे सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स भी दिख रहे होंगे जो अचानक चीन के खाने, चीन के शहरों और चीन की ईमानदारी पर वीडियो बना रहे हैं। भारत में बैठे कुछ पत्रकार चीन के होऊ सिस्टम का फैक्ट चेक कर रहे हैं। बता रहे हैं कि चीन में असमानता है ही नहीं। हैरानी की बात देखिए कि चीन के पेरोल पर काम कर रहे इन इन्फ्लुएंसर्स ने कभी भारत की इमेज को बचाने की कोशिश शायद नहीं की। चीन दशकों से पैसे के दम पर पाकिस्तान, बांग्लादेश और भारत में बैठे इन्फ्लुएंसरर्स से भारतीय संस्कृति और हिंदू धर्म का मजाक बनवाता रहा। लेकिन तब किसी ने कुछ नहीं बोला। मगर भारतीय लोगों और हिंदुओं की क्या ताकत है वह रूस के राष्ट्रपति व्लादमीर पुतिन के गुरु ने पूरी दुनिया को बता दी थी। पुतिन के गुरु एलेक्जेंडर डूगिन ने कहा था कि भारतीय संस्कृति भौतिक दुनिया और मुनाफे के बारे में नहीं सोचती। हिंदुओं ने मेटाफिजिकल सोच के उच्चतम स्तर को विकसित कर लिया है। हिंदू पश्चिमी देशों की तरह भौतिकवादी नहीं है। 

प्रमुख खबरें

Odisha Vigilance ने Bargarh में पंचायत अधिकारी के ठिकानों पर की छापेमारी, मिले 35 प्लॉट और दो भवन

MK Stalin ने मद्रास उच्च न्यायालय में आधव अर्जुन के मानहानि केस को नकारा

Gujarat के Morbi में पति से बेटे की Stem Cells मैच न होने पर दर्ज हुआ दुष्कर्म का केस

Datia Congress MLA घनश्याम सिंह के निर्वाचन को High Court में चुनौती