Andhra Pradesh के मुख्यमंत्री नायडू ने ‘प्रभाला तीर्थम’ को राजकीय उत्सव घोषित किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 09, 2026

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को कहा कि मंत्रिमंडल ने सदियों पुरानी पारंपरिक रथ यात्रा ‘प्रभाला तीर्थम’ को राजकीय उत्सव घोषित करने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि कोनासीमा के जगन्ना थोता गांव में आयोजित यह उत्सव संक्रांति के दौरान मनाया जाता है और इसमें पूरे क्षेत्र से श्रद्धालु आते हैं।

उन्होंने कहा कि इस उत्सव के दौरान 11 प्राचीन शिव मंदिरों की मूर्तियां एक ही मंच पर एकत्रित होती हैं, जिससे यह क्षेत्र के सबसे महत्वपूर्ण आध्यात्मिक आयोजनों में से एक बन जाता है।

उन्होंने कहा कि इस आयोजन में प्रतिवर्ष लगभग पांच लाख लोग शामिल होते हैं और उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार सभी आवश्यक सहायता प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस फैसले से कोनासीमा में सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने और पारंपरिक त्योहारों के संरक्षण के लिए राज्य के प्रयासों को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

प्रमुख खबरें

Khalid Jamil की Team India का Panama के खिलाफ Bengaluru में पहला Football मुकाबला

Congress नेता Harish Rawat ने Haridwar से विधानसभा चुनाव लड़ने के दिए संकेत

CIC ने PESO को दिए निर्देश: जानलेवा हादसों के बाद रद्द हुए पटाखा लाइसेंस का ब्योरा दें

Pakistan: Imran Khan की रिहाई के लिए PTI का इस्लामाबाद मार्च अब 4 अक्टूबर को होगा