आंध्र प्रदेश की अदालत ने ‘शराब घोटाला मामले’ में वाईएसआरसीपी सांसद को पुलिस हिरासत में भेजा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 19, 2025

आंध्र प्रदेश की एक स्थानीय अदालत ने 3,200 करोड़ रुपये के कथित शराब घोटाला मामले में पूछताछ के लिए बृहस्पतिवार को युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) के लोकसभा सदस्य पीवी मिधुन रेड्डी को दो दिन के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) की हिरासत में भेज दिया।

आंध्र प्रदेश पुलिस ने 19 जुलाई को मिधुन रेड्डी को गिरफ्तार किया था। अदालत ने अपने आदेश में कहा, ‘‘याचिका आंशिक रूप से स्वीकार की जाती है। प्रतिवादी/ए4 (रेड्डी) की पुलिस हिरासत केवल दो दिनों के लिए यानी 19 सितंबर और 20 सितंबर को सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक (एसआईटी को) दी जाती है।

प्रमुख खबरें

Aichi-Nagoya Asian Games: 85 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा भारत

Asian Games में स्वर्ण जीतने वाली Indian Hockey टीम को ओडिशा सरकार देगी नकद इनाम

400 करोड़ का झटका! Ukraine में भारतीय कंपनी के दवा प्लांट पर Russian Drone का हमला, 1 की मौत

Irani Cup: शेष भारत ने जम्मू कश्मीर को 167 रन से हराया, मुकेश कुमार ने लिए छह विकेट