Andhra Pradesh: नांदयाल में पिता ने तीन बेटों की हत्या कर की आत्महत्या

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 01, 2026

आंध्र प्रदेश के नांदयाल जिले में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर तीन नाबालिग बेटों की हत्या कर दी और बाद में घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस बच्चों की मौत के सटीक कारणों की जांच कर रही है और जांच के बाद घटना के संबंध में और अधिक जानकारी सामने आएगी। अल्लागड्डा के पुलिस उपाधीक्षक के. प्रमोद कुमार ने पीटीआई- को बताया, व्यक्ति ने बुधवार को कथित तौर पर अपने तीन नाबालिग बेटों की हत्या कर दी और बाद में उय्यालावाड़ा गांव स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि परिवार आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर रहा था और हो सकता है कि इस कारण व्यक्ति ने यह कदम उठाया होगा।

पुलिस ने यह भी बताया कि उसकी पत्नी ने भी अगस्त में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी जिससे परिवार का दुख और भी बढ़ गया था। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

परमाणु वार्ता फेल! अचानक ईरान ने दागी मिसाइलें!

Rajya Sabha Elections 2026 | राज्यसभा चुनाव का ऐलान, 10 राज्यों की 37 सीटों पर 16 मार्च को होगी वोटिंग

AI Summit India 2026 | एआई समिट एक्सपो में विवाद! रोबोटिक डॉग को लेकर गलगोटिया विश्वविद्यालय का स्टॉल खाली कराया गया

सभी AI Summit में बिजी थे तभी भारत आ पहुंचा रूस का भयंकर युद्धपोत, चौंक गए सभी!