Andhra Pradesh में Godavari नदी का जलस्तर घटा, बैराज पर पानी का भारी प्रवाह जारी

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 02, 2026

अमरावती, दो अगस्त आंध्र प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एपीएसडीएमए) ने रविवार को कहा कि भद्राचलम में गोदावरी नदी का जलस्तर घटने लगा है और वहां से दूसरे स्तर की चेतावनी को वापस ले लिया गया है। हालांकि, दौलेश्वरम बैराज पर अब भी भारी मात्रा में बाढ़ का पानी प्रवाहित हो रहा है। प्राधिकरण के अनुसार, भद्राचलम में गोदावरी का जलस्तर 47.9 फुट, कुनावरम में 21.5 मीटर और पोलावरम में 13.3 मीटर दर्ज किया गया।

हालांकि, दौलेश्वरम बैराज पर अब भी भारी मात्रा में बाढ़ का पानी बह रहा है।’’ उन्होंने लोगों से अपील की कि वे उफनते नालों और जलमग्न पुलियों को पार करने का प्रयास न करें तथा राहत एवं बचाव कार्य में लगे अधिकारियों का सहयोग करें। जैन ने लोगों को यह भी चेतावनी दी कि वर्तमान बाढ़ की स्थिति को देखते हुए गोदावरी नदी में यात्रा, स्नान, तैराकी या मछली पकड़ने जैसी गतिविधियों से बचें, क्योंकि मौजूदा परिस्थितियों में ये गतिविधियां अत्यंत जोखिमपूर्ण हैं।

प्रमुख खबरें

Tejas MK-1A की IAF को डिलीवरी इसी साल होगी शुरू, HAL ने तेज की तैयारी

Danam Nagender की विधायकी रद्द, Telangana High Court ने सुनाया फैसला

Pakistan Army को भारी नुकसान, Balochistan में BLA के हमलों में 43 जवानों के मारे जाने का दावा

Bab al-Mandeb में जहाजों की आवाजाही को खतरा, MEA ने Houthi हमलों को बताया अस्वीकार्य