लांस नायक तेजा के परिवार को 50 लाख की अनुग्रह राशि देगी आंध्र प्रदेश सरकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 11, 2021

अमरावती। आंध्र प्रदेश सरकार ने शनिवार को घोषणा की कि वह तमिलनाडु में बुधवार को हुए हेलीकॉप्टर हादसे में जान गंवाने वाले लांस नायक बी साई तेजा के परिवार को 50 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देगी। राज्य के चित्तूर जिले के रहने वाले साई तेजा प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत के व्यक्तिगत सुरक्षा अधिकारी थे। वह जनरल राव और उनकी पत्नी समेत कुन्नूर में हुए हादसे में जान गंवाने वाले 13 लोगों में शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: संभव है कांग्रेस मुक्त विपक्ष, कौन होगा लीडर और क्या होगी रणनीति... PK ने पूरा ब्लू प्रिंट बताया, मोदी की ताकत का एहसास भी कराया

रक्षा अधिकारियों ने बताया कि तेजा (27) के पार्थिव शरीर को बेंगलुरू स्थित कमांड अस्पताल में रखा जाएगा और उसे रविवार को चित्तूर ले जाया जाएगा। लांस नायक तेजा की पत्नी और दो बच्चे हैं।

प्रमुख खबरें

ओडिशा के Jeypore में 40 लाख रुपये की Brown Sugar बरामद, 6 गिरफ्तार

Pargat Singh ने AAP सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप, CBI जांच को लेकर दी चेतावनी

Asian Games में 5 स्वर्ण जीतकर लौटे भारतीय तीरंदाज, कहा- अब दबाव पूरी तरह हट गया

नया फॉर्म-6 हमने अप्रूव नहीं किया, CEC विवाद के बीच CJI सूर्यकांत की अहम टिप्पणी