गरीबों के लिए काम करती है आंध्र प्रदेश सरकार: मुख्यमंत्री नायडू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 01, 2025

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को कहा कि तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार गरीबों के लिए काम करती है और उनके लिए सभी कार्यक्रमों को क्रियान्वित करती है, ताकि उन्हें कोई परेशानी न हो।

उन्होंने कहा कि पेंशन वितरित करने के मामले में राजग सरकार इतिहास में एक अनोखी सरकार है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने अब तक कल्याणकारी पेंशन पर 34,000 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र और तेलंगाना जैसे अमीर राज्यों की तुलना में आंध्र प्रदेश संख्या और धन की दृष्टि से अधिक कल्याणकारी पेंशन देता है।

दीपम-2 योजना का उल्लेख करते हुए (जिसके तहत पात्र लाभार्थियों को तीनरसोई गैस सिलेंडर मुफ्त में दिए जाते हैं) मुख्यमंत्री ने कहा कि वह इस योजना के लाभ को आसान बनाने के लिए चार महीने में एक बार लाभार्थियों के बैंक खातों में पैसा जमा करेंगे।

मुख्यमंत्री ने जल्द ही तीन किस्तों में अन्नदाता सुखीभव (किसानों को प्रति वर्ष 20,000 रुपये की वित्तीय सहायता) लागू करने का भी वादा किया। इसी तरह, उन्होंने 15 अगस्त से महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा लागू करने का भी आश्वासन दिया।

प्रमुख खबरें

Women Health: क्या प्रेग्नेंसी वाला Sugar, Delivery के बाद भी बना रहता है? जानें पूरा सच

Ram Navami पर PM Modi का राष्ट्र के नाम संदेश, प्रभु राम के आशीर्वाद से पूरा होगा Viksit Bharat का संकल्प

Donald Trump का सनसनीखेज दावा, Iran ने दिया था Supreme Leader बनने का Offer!

Bengal में किसकी सरकार? Pre-Poll Survey ने खोला राज, TMC और BJP की सीटों का पूरा गणित