Andhra Pradesh: घायल जगन मोहन रेड्डी ने फिर शुरू किया प्रचार, बोले- हमें बिना डरे आगे बढ़ने की जरूरत है

By अंकित सिंह | Apr 15, 2024

मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने कहा है कि हमले उन्हें लोगों से मिलने से नहीं रोक सकते। उन्होंने कहा कि उन्हें बिना किसी डर के लोगों से संपर्क करने की जरूरत है। जगन ने कहा, "हमें बिना डरे आगे बढ़ने की जरूरत है। हमले मुझे नहीं रोक सकते।" शनिवार को पथराव की घटना में घायल होने के बाद डॉक्टर की सलाह पर एक दिन का आराम करने वाले मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने सोमवार को अपनी बस यात्रा फिर से शुरू की। 

उन्होंने कहा कि मीमांथा सिद्धम बस यात्रा को मिल रही प्रतिक्रिया को देखकर ही प्रतिद्वंद्वी पार्टियों ने साजिश रची. वित्त मंत्री बुग्गना राजेंद्रनाथ ने कहा कि भगवान की कृपा और लोगों के आशीर्वाद के कारण उनके नेता मामूली चोट के साथ हमले से बच गए। घटना के एक दिन बाद फिर से यात्रा की शुरुआत हुई। विजयवाड़ा के सिंह नगर में विवेकानंद स्कूल सेंटर के समीप शनिवार की रात को मुख्यमंत्री पर अज्ञात हमलावरों ने एक पत्थर फेंका था, जो जगन के माथे पर बाईं ओर लगा था। जगन चुनाव प्रचार के लिए विजयवाड़ा में थे। 

इसे भी पढ़ें: Andhra Pradesh elections: NDA में वापसी के बाद मुस्लिम वोटों को साधने के लिए चंद्रबाबू नायडू कर रहे ये काम

वह आज गन्नावरम में चुनाव प्रचार कर रहे हैं और उनकी बस यात्रा आज अटकुर, वीरावल्ली चौराहा, हनुमान जंक्शन और अन्य गांवों से गुजरेगी। रेड्डी, कडप्पा जिले के इडुपुलुपाया से श्रीकाकुलम जिले के इच्छापुरम तक 21 दिवसीय चुनाव प्रचार बस यात्रा पर निकले हैं। आंध्र प्रदेश की 175 सदस्यीय विधानसभा के लिए और 25 लोकसभा सीटों के लिए 13 मई को मतदान होना है और मतगणना चार जून को होगी।

प्रमुख खबरें

Delhi High Court ने Election Commission को लगाई फटकार, शिक्षकों के लिए धमकी भरी भाषा पर जताया कड़ा ऐतराज

Guru Purnima 2026: 29 जुलाई को मनाया जाएगा गुरु पूर्णिमा का पर्व

Global Central Banks की बैठक से पहले सतर्क रहे Investors, Sensex और Nifty में दर्ज हुई मामूली गिरावट

पीओके चुनाव के पहले चरण में पीएमएल-एन ने जीतीं नौ सीटें, पीपीपी ने लगाया धांधली का आरोप