By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 18, 2025
आंध्र प्रदेश के मंत्री नारा लोकेश ने अपने परिवार के साथ शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री ने युवगलम की पहली प्रति का अनावरण किया।
बयान के अनुसार लोकेश ने विकसित भारत 2047 विजन में आंध्र प्रदेश के योगदान को लेकर प्रधानमंत्री से मार्गदर्शन मांगा और राष्ट्रीय सुरक्षा तथा विकास में उनके नेतृत्व के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।