Andhra Pradesh: वृहद गीतोत्सव में सात दिसंबर को शामिल होंगे Pawan Kalyan

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 05, 2025

आंध्र प्रदेश के उप मुख्यमंत्री पवन कल्याण यहां कृष्णा मठ में चल रहे वृहद गीतोत्सव के समापन समारोह में सात दिसंबर को शामिल होंगे। आयोजकों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुतिगे मठ के महंत सुगणेन्द्र तीर्थ स्वामी जी के चतुर्थ विश्व गीता पर्याय के तहत पुतिगे मठ के तत्वावधान में महीने भर से चल रहे गीतोत्सव का सात दिसंबर को समापन होगा। समापन समारोह शाम चार बजे प्रस्तावित है।

पुतिगे मठ के दीवान नागराजा आचार्य और मठ प्रशासन के सचिव प्रसन्न आचार्य ने यह घोषणा करते हुए कहा कि आंध्र प्रदेश के उप मुख्यमंत्री की उपस्थिति से समापन समारोह का महत्व बढ़ेगा। पिछले चार सप्ताह के दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालु यहां आकर्षित हुए हैं।

आठ नवंबर को प्रारंभ हुए गीतोत्सव का उद्घाटन पेजावर श्री विश्वप्रसन्न तीर्थ द्वारा किया गया था जिसमें भगवद् गीता को लेकर अध्यात्मिक, सांस्कृतिक और गीता पाठ संबंधी गतिविधियों का आयोजन किया गया।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

कॉर्पोरेट जगत के लिए बड़ी राहत! RBI ने अधिग्रहण वित्तपोषण की सीमा बढ़ाकर 75% की

Mumbai Municipal Corporation scam | फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में महापौर का कड़ा रुख, अवैध घुसपैठियों और भ्रष्ट अफसरों पर गिरेगी गाज

कानपुर को बदनामपुर बना दिया, Akhilesh Yadav का भाजपा पर तीखा हमला

Khalistani Pannu Murder Conspiracy Case | न्यूयॉर्क की अदालत में निखिल गुप्ता ने स्वीकार किया अपना अपराध