Pakistan के लिए जासूसी करने के आरोप में Andhra Pradesh Police ने नौसेना कर्मी समेत दो को पकड़ा

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 06, 2026

अमरावती, छह अक्टूबर आंध्र प्रदेश पुलिस ने पाकिस्तान के लिए कथित तौर पर जासूसी करने के आरोप में एक नौसेना कर्मी समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि कुल 18 संदिग्धों में से 13 नौसेना कर्मी हैं, जो कथित तौर पर राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरनाक जासूसी के मामले में शामिल थे।

वह फिलहाल विजयवाड़ा की जिला जेल में बंद है। वरप्रसाद को भी 14 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और वह भी इसी जेल में बंद है। काउंटर इंटेलिजेंस सेल ने 10 राज्यों के पुलिस बलों के साथ समन्वय कर उन संदिग्धों का पता लगाया, जो कथित तौर पर पाकिस्तान के खुफिया एजेंट के सीधे संपर्क में थे।

पुलिस के अनुसार, वरप्रसाद और मुखर्जी ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंट को संवेदनशील जानकारी साझा की थी। सीआई सेल ने ‘‘ऑपरेशन फायरवॉल-2026’’ के तहत 10 राज्यों के साथ समन्वय कर रक्षा प्रतिष्ठानों और रणनीतिक स्थानों से जुड़ी संवेदनशील एवं गोपनीय जानकारी साझा करने के आरोपों की जांच की। विज्ञप्ति में कहा गया कि संदिग्धों ने एन्क्रिप्टेड संचार माध्यमों के जरिए विशाखापत्तनम और देश के अन्य हिस्सों से जुड़ी जानकारी साझा की थी।

पुलिस की खुफिया इकाई ने इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए हैं और बाकी संदिग्धों के संबंध में जांच जारी है। भारत के पूर्वी तट पर स्थित यह बंदरगाह शहर देश के लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है। यह आंध्र प्रदेश का सबसे बड़ा शहर भी है और यहां नौसेना की पूर्वी कमान (ईएनसी), नौसेना डॉकयार्ड, हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड (एचएसएल) तथा विशाखापत्तनम बंदरगाह हैं।

दो सितंबर को विजयवाड़ा के काउंटर इंटेलिजेंस थाने में मामला दर्ज किया गया था। यह मामला भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धाराओं 61(2), 147 और 148 तथा धारा 3(5), गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, 1967 की धाराओं 17 और 18 तथा शासकीय गोपनीयता अधिनियम, 1923 की धारा तीन के तहत दर्ज किया गया। काउंटर इंटेलिजेंस सेल की 12 टीम को 10 राज्यों—आंध्र प्रदेश, केरलम, महाराष्ट्र, कर्नाटक, गुजरात, गोवा, दिल्ली, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़ और बिहार—तथा केंद्रशासित प्रदेशों में तैनात किया गया।

प्रमुख खबरें

RBI 7 अक्टूबर को Repo Rate 25 बेसिस प्वाइंट बढ़ा सकता है, 21 बैठकों बाद पहला इजाफा संभव

Harmanpreet Kaur के इस्तीफे के बाद Smriti Mandhana संभाल सकती हैं कप्तानी

Harmanpreet Kaur के कप्तानी छोड़ने पर बोली BCCI, भारतीय क्रिकेट में हमेशा खास रहेगा योगदान

अमनौर में जीविका दीदियों की अनूठी पहल: एक मुट्ठी अनाज से बाढ़ पीड़ितों को मिल रही राहत