आंध्र प्रदेश: शराब के लिए रुपये न देने पर पुत्र ने पिता की हत्या कर दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 10, 2025

आंध्र प्रदेश में शराब के लिए रुपये नहीं देने से नाराज एक व्यक्ति ने अपने सोए हुए पिता की कथित रूप से हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि पी. मारियादास (35) ने अपने पिता पी. येसु (79) के सिर पर पेड़ काटने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली धारदार मशीन से प्रहार किया।

पुलिस के अनुसार, मारियादास शनिवार सुबह से ही शराब पी रहा था। वह शराब पीने का आदी है। उसने शनिवार की शाम येसु से और शराब खरीदने के लिए रुपये मांगे, लेकिन जब उसके पिता ने रुपये देने से इनकार कर दिया तो आरोपी ने उनकी हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया कि मारियादास द्वारा हंगामा करने के कारण कुछ ही दिन पहले उसकी पत्नी और बच्चे घर छोड़कर चले गए थे। लंबे समय से बेटा और पिता दोनों एक साथ रह रहे थे। पुलिस ने मारियादास को गिरफ्तार कर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने हमीरपुर में स्कूल सड़क के लिए Forest NOC देने का आदेश दिया

Raipur Police के खिलाफ ईसाई संगठन का मोर्चा, दुर्व्यवहार के आरोप में कार्रवाई की मांग

JPNIC Lucknow के संचालन और रखरखाव को UP Cabinet की मंजूरी, 30 साल की लीज पर दिया

Kurukshetra Murder: महिला ने तीन चाकुओं से की पति की हत्या, जांच जारी