आंध्र प्रदेश के राजकोषीय संकेतक अर्थव्यवस्था में “सुस्ती” दर्शाते हैं : जगनमोहन रेड्डी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 16, 2025

वाईएसआरसीपी प्रमुख वाईएस जगनमोहन रेड्डी ने नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) के वित्त वर्ष 2025-26 की पहली छमाही के आंकड़ों का हवाला देते हुए रविवार को आरोप लगाया कि आंध्र प्रदेश के राजकोषीय संकेतक अर्थव्यवस्था में “सुस्ती” दर्शाते हैं।

रेड्डी ने कहा कि कैग की ओर से जारी पहली छमाही के आंकड़े वास्तविक स्थिति को उजागर करते हैं। उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “राज्य का अपना कर राजस्व पहली छमाही में साल-दर-साल केवल 7.03 प्रतिशत बढ़ा, जबकि संयुक्त जीएसटी और बिक्री कर राजस्व में केवल 2.85 फीसदी की वृद्धि हुई।”

रेड्डी ने लिखा कि ये आंकड़े तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के नेतृत्व वाले गठबंधन के इस आश्वासन के विपरीत हैं कि उसके शासन में सरकारी राजस्व में तेजी से वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि 2023-24 से 2025-26 तक की दो साल की अवधि में राज्य के अपने कर राजस्व की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (सीएजीआर) केवल 2.75 प्रतिशत है, जो सरकार की ओर से अनुमानित राजकोषीय प्रदर्शन से कहीं कम है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Ghaziabad Fake Passport Racket| गाजियाबाद में फर्जी पासपोर्ट रैकेट का भंडाफोड़! डाकिया भी शामिल, 5 गिरफ्तार

Rohit Shetty के घर पर फायरिंग मामले में एक्शन! लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े तार, 4 आरोपी गिरफ्तार

इधर बजट पेश, उधर आई बड़ी खुशखबरी! IMF ने ग्लोबल ग्रोथ में भारत को US से रखा आगे, मस्क बोले- शक्ति का संतुलन बदल रहा है

T20 World Cup 2026 में खेलेगा पाकिस्तान, पर Colombo में Team India से भिड़ने से किया इनकार!