टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, ऋषभ पंत की जगह अब इस विकेटकीपर को किया गया शामिल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 17, 2020

नयी दिल्ली। आंध्र प्रदेश के विकेटकीपर बल्लेबाज के एस भरत को ऋषभ पंत के विकल्प के तौर पर शुक्रवार को भारतीय टीम में शामिल किया गया। भरत ने अभी तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला है लेकिन 74 प्रथम श्रेणी मैचों में 4143 रन बनाये हैं । उनका स्ट्राइक रेट टी20 क्रिकेट में सौ से ऊपर है।

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा कि अखिल भारतीय सीनियर चयन समिति ने राजकोट में दूसरे वनडे के लिये केएस भरत को टीम में चुना है। उन्होंने कहा कि संजू सैमसन और ईशान किशन न्यूजीलैंड में भारत ए टीम का हिस्सा हैं। चयन समिति ने केएस भरत को बैकअप विकेटकीपर के रूप में चुना है। पंत को रिहैबिलिटेशन के लिये राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी भेजा गया है। पंत को मुंबई में पहले वनडे में हेलमेट पर गेंद लगने से चोट लगी थी।

इसे भी देखें- Australia से मुकाबले के लिए कितनी तैयार है टीम, बता रहे हैं Virat Kohli

प्रमुख खबरें

NCLAT ने Affle 3i की याचिका खारिज की, Talent Unlimited के खिलाफ CIRP जारी रहेगा

Consumer Durables Market: भारत में 2030 तक 3.25 लाख करोड़ रुपये का होगा उद्योग, BCG-CII रिपोर्ट

त्योहारी सीजन से पहले AC, TV और Washing Machine के दाम 8% तक बढ़ेंगे

Gorakhpur में जलभराव पर MP Ravi Kishan और BJP पार्षद में फोन पर नोकझोंक, Video सामने आया