ब्रिटेन की वरिष्ठ मंत्री एंड्रिया लीडसम ने कैबिनेट से दिया इस्तीफा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 23, 2019

लंदन। ब्रिटिश प्रधानमंत्री टेरेसा मे अपने ब्रेक्जिट करार को बचाने की आखिरी कोशिश की संसद द्वारा बुधवार को निंदा किए जाने के बाद अपने राजनीतिक करियर के अंत की ओर देख रही हैं। माना जा रहा है कि टेरेसा अपने कार्यकाल के अंतिम दिनों में हैं। उनका कार्यकाल का बड़ा हिस्सा इसी बात पर केंद्रित रहा है कि यूरोपीय संघ (ईयू) से ब्रिटेन के अलग होने के करार पर पूरे देश को एकजुट कैसे किया जाए।

इसे भी पढ़ें: ब्रिटेन जाने वाले भारतीयों के लिए लैंडिंग कार्ड की जरूरत खत्म

इस बीच, ब्रिटेन की वरिष्ठ मंत्री एंड्रिया लीडसम ने बुधवार को कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया। लीडसम के इस्तीफे को टेरेसा मे के खिलाफ तख्तापलट की ताजा कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। वह ब्रेक्जिट पर प्रधानमंत्री के रुख से सहमत नहीं थीं।

प्रमुख खबरें

DU की छात्राओं से छेड़छाड़: Delhi Police ने दो छात्रों अभिनव और अभिमन्यु को किया गिरफ्तार

सतीशन की Chartered विमान यात्रा पर Shashi Tharoor और कांग्रेस नेताओं ने किया बचाव

Tata Sons ने Noel Tata को दिया जवाब, N Chandrasekaran की दोबारा नियुक्ति को सही बताया

Asian Games में Baranica Elangovan ने पोल वॉल्ट में कांस्य जीत रचा इतिहास