एंडी मरे ने किया संन्यास का ऐलान, यहां खेलेंगे करियर का आखिरी टूर्नामेंट

By Kusum | Jul 23, 2024

पेरिस ओलंपिक की शुरुआत से पहले ब्रिटेन के टेनिस स्टार एंडी मरे ने बड़ा ऐलान किया है। दरअसल, एंडी ने संन्यास की घोषणा की है। दो बार ओलंपिक पुरुष एकल चैंपियन एंडी मरे ने मंगलवार को पुष्टि की है कि पेरिस ओलंपिक के बाद वह खेल से संन्यास लेंगे। 37 वर्षीय मरे ने एक्स पर इसकी जानकारी दी। 

वहीं एंडी मरे ने एक्स पर लिखा कि, अपने आखिरी टेनिस टूर्नामेंट के लिए पेरिस पहुंच गया हूं, पेरिस ओलंपिक में टेनिस स्पर्धा रोलां गैरो पर शनिवार से शुरू होंगी। 

बता दें कि, मरे ने पहला गोल्ड मेडल 2012 लंदन ओलंपिक में ग्रासकोर्ट पर जीता था जिसमें उन्होंने रोजर फेडरर को तीन सेटों में हराया था इसके बाद 2016 में रियो दि जिनेरियो में हार्डकोर्ट पर जुआन मार्टिन देल पोत्रो को हराकर खिताब अपने नाम किया था।

प्रमुख खबरें

GOAT इंडिया टूर 2025: लियोनल मेसी ने वीडियो साझा कर भारत को कहा धन्यवाद

FIFA The Best Awards 2025: डेम्बेले और बोनमती बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

IND vs SA लखनऊ टी20: भारत की 14वीं सीरीज़ जीत या दक्षिण अफ्रीका की वापसी

IPL Auction 2026: अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों का जलवा, करोड़पति क्लब में धमाकेदार एंट्री