अंगद वीर सिंह बाजवा ने रिकार्ड स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 07, 2018

कुवैत सिटी। भारतीय निशानेबाज अंगद वीर सिंह बाजवा ने आठवीं एशियाई शॉटगन चैंपियनशिप में मंगलवार को पुरूष स्कीट फाइनल में विश्व रिकार्ड स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता। बाजवा भारत के पहले स्कीट निशानेबाज हैं जिन्होंने महाद्वीपीय या विश्वस्तरीय प्रतियोगिता में सोने का तमगा हासिल किया। अंगद ने फाइनल में 60 से 60 अंक बनाये। उन्होंने चीन के डी झिन (58 अंक) को पीछे छोड़ा। यूएई के सईद अल मकतोम ने 46 अंक के साथ कांस्य पदक जीता। क्वालीफिकेशन में अंगद ने 125 में से 121 अंक बनाकर संयुक्त दूसरे स्थान पर रहकर फाइनल में जगह बनायी थी। इससे पहले इलावेनिल वलारिवान और हृदय हजारिका की मिश्रित युगल भारतीय जोड़ी ने 10 मीटर रायफल स्पर्धा में जूनियर विश्व रिकार्ड के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया। 

 

इसी स्पर्धा में मेहुली घोष और अर्जुन बाबुता की एक अन्य भारतीय जोड़ी ने कांस्य पदक अपने नाम किया। इलावेनिल और हृदय की जोड़ी ने 835.8 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहते हुए फाइनल के लिए क्वालीफाई किया किया था जिसमें मेहुली और अर्जुन की जोड़ी 833.5 अंक के साथ चौथे स्थान पर थी। फाइनल के बाद इलावेनिल और हृदय की जोड़ी 502.1 के स्कोर के साथ शीर्ष पर रही। रजत पदक चीन की जोड़ी के नाम रहा जिन्होंने 500.9 अंक बनाये। तीसरे स्थान पर रहने वाली भारतीय जोड़ी ने कुल 436.9 अंक बनाये। भारत ने टूर्नामेंट में अब तक एक स्वर्ण, तीन रजत और दो कांस्य सहित छह पदक जीते हैं। 

प्रमुख खबरें

Loksabha Election 2024| तीसरे चरण के लिए मतदान जारी, 12 राज्यों की इन सीटों पर उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेगी जनता

MI vs SRH IPL 2024: सूर्या की आक्रामक शतकीय पारी से मुंबई ने सनराइजर्स को सात विकेट से हराया

Maharashtra : Thane में रिश्ते की बहन और उसके पति की हत्या के दोषी को आजीवन कारावास

Vadattiwar की शहीद हेमंत करकरे पर टिप्पणी से बिल्कुल सहमत नहीं हूं : Raut