आंगनबाड़ी की महिलाओं को बाल मनोविज्ञान का अध्ययन कराएं: राज्यपाल Anandiben

By Prabhasakshi News Desk | Sep 11, 2024

प्रयागराज । उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने यहां उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय में कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी है कि आंगनबाड़ी में कार्यरत महिलाओं को बाल मनोविज्ञान का अध्ययन कराया जाए। कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने विश्वविद्यालय के 19वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कहा, “छोटे-छोटे बच्चों की भावनाएं क्या हैं, उनकी जरूरतें क्या हैं यह समझने के लिए और बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास की समझ के लिए बाल मनोविज्ञान का पाठ्यक्रम लाना जरूरी है।” 

दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि और दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय, बोधगया के कुलपति प्रोफेसर कामेश्वर नाथ सिंह ने कहा, “हमारी शिक्षा व्यवस्था भारतीय सांस्कृतिक मूल्य और भारतीय जीवन दृष्टि के अनुरूप होनी चाहिए तभी हम एक समावेशी भारत को मूर्त रूप दे सकेंगे।” सिंह ने राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन का स्मरण करते हुए कहा कि टंडन जी ने अपने तपोनिष्ठ जीवन में नैतिकता और संयम की मर्यादा का पालन किया। हमें उनके जीवन्त आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करना होगा। दीक्षांत समारोह में 31940 शिक्षार्थियों को उपाधि प्रदान की गयीं।

प्रमुख खबरें

Pune Infrastructure Boom: नितिन गडकरी ने दी 60 हजार करोड़ की सौगात, Road Projects से उद्योगों को मिलेगी नई रफ़्तार

Jharkhand में JSSC-CGL परीक्षार्थियों के आंदोलन के आगे झुकी सरकार, Hemant Soren ने भर्ती धांधली पर बिठाई CID Inquiry

Magnus Carlsen का दबदबा बरकरार, Esports World Cup में Denis Lazavik को हराकर बने लगातार दूसरी बार चैंपियन

Ayush Shetty का World Championship में ऐतिहासिक आगाज, World No. 1 Shi Yuqi को बेंगलुरु में चटाई धूल