बच्चों के साथ दुनिया घूमने के लिए हॉलीवुड छोड़ने की तैयारी कर रही हैं Angelina Jolie, अंदरूनी सूत्र ने किया खुलासा

By एकता | Nov 25, 2024

हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आयी है, जिसमें दावा किया गया है कि हॉलीवुड की नामी अभिनेत्री एंजेलिना जोली हॉलीवुड छोड़ने की तैयारी कर रही है। अभिनेत्री के एक करीबी सूत्र के अलावा से ये कहा गया है कि एंजेलिना अपने बच्चों के साथ दुनिया घूमने की तैयार कर रही हैं। इसके लिए वह हॉलीवुड छोड़ सकती हैं। सूत्र के अनुसार, अपने बच्चों- मैडॉक्स (23), पैक्स (20), ज़हरा (19), शिलोह (18) और 16 वर्षीय जुड़वां नॉक्स और विविएन के बड़े होने के बाद अभिनेत्री का इरादा अभिनेत्री लॉस एंजिल्स से भागने का है।

इसे भी पढ़ें: जिस लड़के ने Ditch किया, गुस्से में उसी के साथ 14 साल की उम्र में Cher कर बैठी थी ये शर्मनाक हरकत, आत्मकथा में किया खुलासा

अंदरूनी सूत्र ने आगे बताया, 'वह बहुत ही एकांतप्रिय व्यक्ति है, लेकिन वास्तव में यूरोप में उसके दोस्त हैं। इसलिए उसके लिए यात्रा करना आसान होगा।' सूत्र ने कहा, 'वह चाहती है कि बच्चे अपने जुनून का पालन करें और जहाँ भी उन्हें पसंद हो, वहां जाएं। और निश्चित रूप से, वे सभी अमेरिका के बाहर पैदा हुए थे, यहां तक कि उसके जैविक बच्चे भी।'

इसे भी पढ़ें: Donald Trump की सत्ता में वापसी से खौफ में हैं हॉलीवुड सितारें, The Apprentice स्टार सेबेस्टियन स्टेन के दावे की हुई पुष्टि

हाल ही में एक इंटरव्यू में, जोली ने अमेरिका से दूर जाने की अपनी इच्छा व्यक्त की थी। उन्होंने कहा था कि जब आपका एक बड़ा परिवार होता है, तो आप चाहते हैं कि उनके पास गोपनीयता, शांति, सुरक्षा हो। मेरे पास अब अपने बच्चों को पालने के लिए एक घर है, लेकिन कभी-कभी यह जगह, दुनिया भर में मैंने जो मानवता पाई है, वह नहीं है जिसके साथ मैं यहां पली-बढ़ी हूं।

प्रमुख खबरें

Gyan Ganga: रावण का जन्म, उसके भाइयों की तपस्या और वरदान की कथा

श्री चरणी के चार विकेट, पहले महिला ODI में भारत ने जिम्बाब्वे को 197 पर रोका

PoJK की तरह PoGB में भी बेअसर रहेंगे Local Body Elections, पार्षदों को नहीं मिलेगी विकास निधि

स्वास्थ्य का अधिकार, जीवन के अधिकार का अभिन्न अंग है, BJP सांसद अरुण गोविल ने UN में भारत के सुप्रीम कोर्ट के फैसलों का जिक्र किया