Brad Pitt के साथ लड़ाई खत्म करना चाहती है Angelina Jolie, परिवार के लिए अभिनेता से की ये अपील

By एकता | Jul 18, 2024

हॉलीवुड अभिनेत्री एंजेलिना जोली और अभिनेता ब्रैड पिट की कानूनी लड़ाई खत्म होने की बजाय एक कड़वे मोड़ पर पहुंच गयी है। अभिनेत्री के वकील पॉल मर्फी ने हाल ही में दावा किया है कि ब्रैड एंजेलिना पर $67 मिलियन और दंडात्मक हर्जाने का मुकदमा कर रहे हैं। इन सब के बीच अभिनेत्री ने अपने पूर्व पति से लड़ाई खत्म करने और वाइनरी शैटो मिरावल पर अपना मुकदमा वापस लेने का आग्रह किया है।

इसे भी पढ़ें: हॉलीवुड मेगास्टार Brad Pitt को नहीं रहते लोगों के चेहरे याद, Prosopagnosia नाम की बीमारी से पीड़ित हैं अभिनेता

पेज सिक्स के साथ साझा किए गए एक बयान में मर्फी ने कहा, 'पिट ने अपने व्यक्तिगत कदाचार और दुर्व्यवहार को कवर करने के लिए एक नए विस्तारित एनडीए की मांग करके एंजेलीना को दंडित करने और नियंत्रित करने की कोशिश की है।' इसके विपरीत जोली लगातार अपने पूर्व पति से लड़ाई को समाप्त करने की कोशिश कर रही है।' मर्फी ने कहा, 'जब तक मिस्टर पिट अपना मुकदमा वापस नहीं लेते, एंजेलीना के पास उनके आरोपों को गलत साबित करने के लिए आवश्यक सबूत प्राप्त करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।'

बता दें, 2021 तक जोली और पिट की वाइनरी में 50/50 हिस्सेदारी थी। हालाँकि, अक्टूबर 2021 में जोली ने वाइनरी के अपने शेयर 67 मिलियन डॉलर में बेच दिए, जिसके बाद से पूर्व हॉलीवुड युगल कानूनी लड़ाई लड़ रहा हैं। इसके बाद, पिट ने उनके खिलाफ मुकदमा दायर किया, जिसमें दावा किया गया कि उनकी बिक्री उनके मौखिक समझौते के विपरीत है।

इसे भी पढ़ें: Paris में रिहाना से हुई मुलाकात ने कैसे बुरे दौर से उबरने में की थी Natalie Portman की मदद

अप्रैल में, जोली ने आरोप लगाया कि पिट ने उनके शेयर खरीदने से इनकार कर दिया था, जब तक कि वह एक व्यापक एनडीए पर हस्ताक्षर करने के लिए सहमत नहीं हो जाती। “मेलफिसेंट” अभिनेत्री को लगा कि यह उनके और उनके बच्चों के साथ कथित दुर्व्यवहार को दबाने का प्रयास था। हालाँकि, पिट के प्रतिनिधियों ने इससे इनकार किया है।

प्रमुख खबरें

Satyendar Jain और पूर्व IAS अधिकारी समेत 6 गिरफ्तार, DJB tender केस में ACB का एक्शन

Hisar डेयरी संचालक का 14 दिन बाद हुआ अंतिम संस्कार, Haryana सरकार ने मानी मांगें

GTB Hospital की आपातकालीन सेवाएं RGSSH के ब्लॉक-4 में स्थानांतरित, 200 बेड की सुविधा

Nirmala Sitharaman ने सार्वजनिक बैंकों को PSL कर्ज की कमियां दूर करने का निर्देश दिया