दम घोंटती Delhi की हवा पर गुस्सा, इंडिया गेट पर प्रदर्शन, AAP-Congress नेता हिरासत में

By एकता | Nov 09, 2025

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की हवा 'खतरनाक' स्तर पर पहुंचने के एक दिन बाद, रविवार को इंडिया गेट पर लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र और राज्य सरकार से दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए तत्काल प्रभावी नीतियां बनाने की मांग की।

इसे भी पढ़ें: Rahul Gandhi का विस्फोटक दावा, PM Modi और Shah आखिर में वोट चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़े जाएंगे

पुलिस की कार्रवाई 

पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का हवाला देते हुए कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। नई दिल्ली के सीनियर पुलिस अधिकारी देवेश कुमार महला ने बताया, 'इंडिया गेट कोई प्रोटेस्ट साइट नहीं है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार, नई दिल्ली में प्रोटेस्ट की तय जगह जंतर मंतर है।'

इसे भी पढ़ें: बिहार चुनाव में Amit Shah की चेतावनी, 'लालटेन' को आने मत देना, नहीं तो फिर आएगा जंगलराज

AAP का आरोप

विरोध प्रदर्शन में शामिल हुईं आप की प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, 'भाजपा ने रीडिंग कम करने के लिए एक्यूआई मॉनिटर पर पानी छिड़कवाया। भाजपा डेटा में हेरफेर कर रही है।' उन्होंने बीजेपी से राजनीति से ऊपर उठकर हवा और पानी के मामले को गंभीरता से लेने की अपील की।

प्रमुख खबरें

Europe का बड़ा फैसला, अब बिना Charger मिलेगा Laptop, ग्राहकों के बचेंगे हजारों रुपये

Barabanki-Bahraich Highway: 9000 पेड़ों पर अटकी Forest Clearance, NHAI और वन विभाग आमने-सामने

Ahmedabad में AI का सबसे बड़ा धोखा! Deepfake वीडियो से बिजनेसमैन के नाम पर लिया लाखों का Loan.

EPFO का Digital Revolution: अब e-Prapti Portal से Aadhaar के जरिए एक्टिव करें पुराना PF खाता.