March Vivah Muhurat 2026: बस 8 दिन बजेगी शहनाई, फिर खरमास लगते ही लग जाएगा Break

By अनन्या मिश्रा | Mar 14, 2026

विवाह किसी की भी जिंदगी का सबसे खास, अहम और पवित्र बंधन में से एक होता है। विवाह शुभ दिन और शुभ मुहूर्त पर ही करना महत्वपूर्ण माना जाता है। हिंदू धार्मिक मान्यताओं के आधार पर सही तिथि और अनुकूल ग्रह-नक्षत्रों में संपन्न होने वाले विवाह में सुख-समृद्धि आती है। साथ ही रिश्ते में भी स्थिरता आती है। शादी के लिए शुभ मुहूर्त चुनने के साथ तिथि, पंचांग, लग्न और नक्षत्र आदि का भी विशेष ध्यान रखा जाता है। ऐसा इसलिए होता है, जिससे कि वैवाहिक जीवन की शुरूआत मंगलमय हो।

इसे भी पढ़ें: Astrology Tips: बाथरूम में Phone ले जाना मतलब राहु को न्योता, Astro Expert से जानें इसका Negative Impact

मार्च में शादी की शुभ तारीखें

हिंदू धर्म में सही मुहूर्त और तारीख पर किया गया विवाह खुशहाल वैवाहिक जीवन की अच्छी शुरूआत माना जाता है। माना जाता है कि ऐसे विवाह सात जन्मों के वादे से शुरू होती हैं। इस साल भी शादी के लिए कई शुभ मुहूर्त हैं। इस साल 8 महीनों में शादी के मुहूर्त हैं। जनवरी के महीने में शादियां नहीं हुई हैं। वहीं अगस्त, सितंबर और अक्तूबर के महीने भी कोई शादी की मुहूर्त नहीं है। वहीं शादी के लिए अन्य महीनों में शुभ मुहूर्त देखा जा सकता है। वहीं मार्च महीने में कुल 8 तारीखें शादी के लिए शुभ हैं।

मार्च के महीने में 2, 3, 4, 7, 8, 9, 11 और 12 तारीफ को शादी के लिए शुभ मुहूर्त हैं। वहीं 15 मार्च 2026 को खरमास लग जाएगा। ऐसे में खरमास लगने पर शादी और मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं। अप्रैल मिड में खरमास खत्म होगा और इसके बाद शादी के लिए फिर से शुभ मुहूर्त और तारीखें निकलेंगी। वहीं होली के बाद 8 दिन के लिए होलाष्टक लग जाता है। यह होल से पहले आता है। इस दौरान भी किसी तरह का मांगलिक कार्य नहीं किया जाता है।

प्रमुख खबरें

Anand Mahindra Birthday: Business Tycoon Anand Mahindra का 71वां जन्मदिन, जानें Scorpio से Aerospace तक की Success Story

Prabhasakshi NewsRoom: चुनाव खत्म, महंगाई शुरू, वाणिज्यिक LPG सिलेंडर के दाम में भारी वृद्धि, ATF भी महंगा

विमान ईंधन की कीमतों में उछाल, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ATF 5% महंगा, घरेलू एयरलाइंस को राहत

सफेद बालों की टेंशन खत्म! घर पर आजमाएं यह Herbal Collagen Treatment, Hair Fall भी होगा कंट्रोल