जनसभा में अखिलेश के समर्थन में की गई नारेबाजी से नाराज अपर्णा यादव ने दिखाए तेवर, कहा- शेरनी हूं सपाइयों से नहीं डरती

By टीम प्रभासाक्षी | Feb 04, 2022

अपर्णा यादव गुरुवार को बाराबांकी सदर के मोथरी में जनसभा को संबोधित कर रही थीं। इस जनसभा मेंं  सपा कार्यकर्ताओं द्वारा अखिलेश के समर्थन में की गई नारेबाजी से भाजपा नेत्री अपर्णा यादव नाराज थीं। उन्होंने खजूर गांव की जनसभा में अखिलेश के नारे का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि, यादव हूं, शेरनी हूं सपाइयों से डरती नहीं हूं। जंगल का राजा शेर होता है। मगर शिकार शेरनी करती है।

जनसभा में उमड़े लोग

खजूर गांव में ब्लाक प्रमुख धर्मेंद्र यादव ने इस जनसभा का आयोजन किया था। हाल ही में सपा से भाजपा में शामिल हुए अपर्णा यादव मोथरी की घटना से आहत थी। उन्होंने यहां यादव बिरादरी के लोगों से आवाहन किया की धर्म युद्ध में वो लोग भाजपा के राष्ट्रवाद के रथ पर सवार होकर पूरे जिले में कमल खिला कर भाजपा को बड़ी जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा करें। उन्होंने कहा कि जब राजपूतों की सेनाएं युद्ध के लिए निकलती थी तो यादव उनका नेतृत्व किया करते थे। उन्होंने कहा अब वक्त आ गया है कि पूरी बिरादरी भाजपा का समर्थन करके पीएम मोदी सीएम योगी के हाथों को मजबूत करें। उन्होंने यहां भाजपा सरकार की तमाम योजनाओं का भी जिक्र किया।

 

अपर्णा यादव ने महिला सुरक्षा को लेकर योगी सरकार की तारीफ की। अपर्णा ने कहा इस सरकार में सपा के गुंडे अपनी जान की भीख मांग रहे हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश को समृद्धशाली प्रदेश बनाने के लिए भाजपा प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए कहा। इससे पहले मोथरी गांव में भी अपर्णा यादव ने जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा के उम्मीदवारों को जिताने की अपील की। उसके बाद उन्होंने भिटौली गांव में घर घर जाकर पम्पलेट बांटते हुए भाजपा के लिए वोट की मांग की। उन्होंने योजनाओं के लाभार्थियों का अभिनंदन भी किया। अपर्णा ने गांव की महिलाओं का भी हालचाल जाना।

प्रमुख खबरें

Wimbledon 2026: Jannik Sinner ने चोट की अफवाहों को किया खारिज, दमदार जीत से पहुंचे तीसरे दौर में

FIFA World Cup 2026: USA को लगा तगड़ा झटका, स्टार स्ट्राइकर Folarin Balogun नॉकआउट मैच से बाहर

Ronaldo के Retirement पर बहन Katia का बड़ा खुलासा, बोलीं- यह उनका आखिरी World Cup है

Argentina का करो या मरो मुकाबला, Cape Verde से भिड़ंत से पहले कोच Scaloni ने टीम को किया सावधान