भतीजे के रोने से देवर को हो रही थी दिक्कत, गुस्से में भाभी के पेट में घोंपा चाकू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 19, 2022

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के गांधी नगर पुलिस थाना क्षेत्र में सोमवार की शाम 22 वर्षीय युवक ने अपनी भाभी की कथित तौर पर चाकू गोद कर हत्या कर दी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान मनोज जबकि मरने वाली महिला की पहचान कविता अहिरवार के तौर पर की गयी है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मनोज को हिरासत में ले लिया है तथा कविता के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। उन्होंने बताया कि दो साल के भतीजे के रोने से नीट की तैयारी कर रहे मनोज को को पढ़ने में दिक्कत आती थी और इस बात को लेकर भाभी के साथ उसका अक्सर विवाद होता था।

प्रमुख खबरें

Subhash Chandra मामले में NCLT का आदेश 22,000 करोड़ की पूर्ण कर्जमाफी नहीं: सूत्र

Lords Test: पाकिस्तान के लिए संजीवनी बने Babar Azam, बोले 90 Percent Fit हूं, बढ़ा Confidence

Lawrence Bishnoi का करीबी दीपक खत्री गिरफ्तार, Delhi Police ने एयरपोर्ट से पकड़ा

Punjab Strike से सरकारी दफ्तरों में काम ठप, अस्पतालों में बंद रहीं OPD सेवाएं