ननकाना साहिब में तीर्थयात्रियों पर पथराव, अमरिंदर ने इमरान से हस्तक्षेप करने की अपील की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 04, 2020

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से अनुरोध किया कि ये सुनिश्चित करें कि ननकाना साहिब गुरुद्वारे में फंसे श्रद्धालुओं को भीड़ से बचाया जाए। वह उन खबरों पर प्रतिक्रिया दे रहे थे जिनमें कहा गया था कि पाकिस्तान के जिस शहर में सिख धर्म के संस्थापक गुरुनानक देव का जन्म हुआ था वहां गुरुद्वारे पर भीड़ ने हमला किया है। 

मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, “इमरान खान से अपील करता हूं कि वह तत्काल हस्तक्षेप करें जिससे गुरुद्वारा ननकाना साहिब में फंसे श्रद्धालुओं और इस पवित्र स्थल को घेराबंदी कर खड़ी उग्र भीड़ से बचाया जा सके।” खबरों में कहा गया था कि ननकाना साहिब में नाराज स्थानीय लोगों ने सिख तीर्थयात्रियों पर पथराव किया था। 

प्रमुख खबरें

Komal Rani Swarnkar की पोस्ट ने मचाई हलचल, बिना नाम लिए किस पर साधा निशाना?

टिहरी में छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में डॉ. Suryamani Bhandari पर POCSO और BNS के तहत केस दर्ज

Android और iPhone में Battery Drain रोकें, Settings से बदलें Background Apps परमिशन

Ajay Devgn ने जुहू बीच पर की सफाई, युवाओं से की देश और शहर को साफ रखने की अपील