अनिल बैजल ने डीटीसी की 1000 बसों की खरीद प्रक्रिया की जांच के लिए समिति गठित की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 18, 2021

नयी दिल्ली। दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने डीटीसी द्वारा 1,000 बसों की खरीद की प्रक्रिया की जांच पड़ताल करने के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है। यह प्रक्रिया फिलहाल रोक दी गई है और भाजपा ने इसकी सीबीआई से जांच कराने की मांग की है। बुधवार को सतर्कता निदेशालय द्वारा जारी एक आदेश के अनुसार, समिति में एक सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी, सतर्कता के प्रमुख सचिव और दिल्ली सरकार के परिवहन आयुक्त शामिल हैं। इसमें कहा गया है कि समिति के विचारार्थ विषयों में पूरी निविदा प्रक्रिया की जांच पड़ताल करना और यह विश्लेषण करना शामिल होगा कि क्या सामान्य वित्तीय नियमों (जीएफआर) और खरीद के मौजूदा नियमों के तहत उचित प्रक्रिया का पालन किया गया।

प्रमुख खबरें

NCLAT का बड़ा फैसला: Shubh Kamna बिल्डटेक मामले में नोएडा प्राधिकरण की अपील खारिज

LNIPE Gwalior में छात्रा की मौत पर फूटा गुस्सा, 9वें दिन भी प्रदर्शन जारी

Delhi Police ने गीता कॉलोनी फ्लाईओवर पर डेढ़ करोड़ लूटने वाले 5 आरोपियों को दबोचा, 1 करोड़ बरामद

Tata Sons बोर्ड ने N Chandrasekaran को दिया दूसरा कार्यकाल, Tata Trusts ने जताया विरोध