अनिल देशमुख ने जमानत के लिए उच्च न्यायालय का किया रुख, ईडी के आरोपों को बताया ‘झूठा’

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 24, 2022

मुंबई। धनशोधन के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तार महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख ने जमानत के लिए बंबई उच्च न्यायालय का रुख किया है। देशमुख को दो नवंबर 2021 को गिरफ्तार किया गया था और वह इस समय न्यायिक हिरासत में हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के 71 वर्षीय नेता ने इस महीने की शुरुआत में विशेष अदालत से जमानत अर्जी खारिज होने के बाद उच्च न्यायालय में मंगलवार को अधिवक्ता अनिकेत निकम और इंदरपाल सिंह के जरिये जमानत अर्जी दाखिल की।

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग को सड़कों के रख-रखाव की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए

देशमुख की जमानत अर्जी पर शुक्रवार को उच्च न्यायालय की एकल पीठ में सुनवाई होने की उम्मीद है। वहीं धनशोधन रोधी अधिनियम (पीएमएलए) के मामलों की सुनवाई करने वाली विशेष अदालत ने देशमुख की जमानत अर्जी खारिज करते हुए रेखांकित किया था कि ऐसे सबूत हैं जो संकेत करते हैं कि राकांपा नेता सक्रिय रूप से धनशोधन में शामिल थे।

प्रमुख खबरें

एशियाई खेलों में Pinaky Balhara ने कुराश के सेमीफाइनल में बनाई जगह, पदक पक्का

फगवाड़ा में LPU छात्रों के प्रदर्शन के बाद NH 44 पर 15 घंटे बाद यातायात बहाल

एशियाई खेलों में भारतीय पुरुष Volleyball टीम का दबदबा, हांगकांग को 3-0 से हराया

Prasidh Krishna ने West Indies के खिलाफ संभाली गेंदबाजी की जिम्मेदारी, 2 विकेट झटके