अनिल देशमुख ने साधा केंद्र पर निशाना, कहा- बीजेपी के खिलाफ बोलने वालों को करना पड़ रहा ईडी-CBI का सामना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 28, 2020

नागपुर। महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने केंद्र पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए सोमवार को आरोप लगाया कि भाजपा की नीतियों या नेताओं के खिलाफ बोलने वालों को केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई का सामना करना पड़ रहा है। उनका बयान ऐसे वक्त पर आया है जब एक दिन पहले ही ईडी ने पीएमसी बैंक धन शोधन मामले में शिवसेना के सांसद संजय राउत की पत्नी को 29 दिसंबर को तलब किया है। राकांपा के वरिष्ठ नेता देशमुख ने संवाददाताओं से कहा कि महाराष्ट्र में ‘‘राजनीतिक मकसद’’ से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का इस्तेमाल पहले कभी नहीं हुआ था। उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा के नेताओं या उनकी नीतियों के खिलाफ बोलने वालों को ईडी या सीबीआई का सामना करना पड़ रहा है। जहां तक केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की बात है, हमने फैसला किया था कि एजेंसी को महाराष्ट्र में किसी भी तरह की जांच के पहले राज्य सरकार से अनुमति लेनी होगी।’’ 

प्रमुख खबरें

Jagannath Rath Yatra 2026 | पुरी रथयात्रा में बिना ताहिया के निकले महाप्रभु जगन्नाथ, ओडिशा में सियासी बवाल, बीजद और कांग्रेस ने सरकार को घेरा

21वें दिन तबीयत बिगड़ने के बाद Sonam Wangchuk अस्पताल में भर्ती, प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी बहस

England Cricket Board को बड़ा झटका: Andy Flower ने खुद को हेड कोच की रेस से किया बाहर

F1 Belgium GP: Mercedes के युवा सितारे Kimi Antonelli का दबदबा, दिग्गज Verstappen और Norris पर भारी पड़े