धनशोधन मामले में अनिल देशमुख के सहायकों को 20 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 06, 2021

मुंबई। विशेष पीएमएलए अदालत ने महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के दो सहायकों को मंगलवार को 20 जून तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया। देशमुख के खिलाफ 100 करोड़ रूपये की रिश्वत के आरोपों से जुड़े धनशोधन के मामले में यह कार्रवाई की गई है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 26 जून को देशमुख केनिजी सचिव संजीव पलांडे और निजी सहायक कुंदन शिंदे को गिरफ्तार किया था।उनके खिलाफ धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इसे भी पढ़ें: पीडीपी ने परिसीमन आयोग को लिखा पत्र, पार्टी के कार्यवाही से दूर रहने की जानकारी दी

सीबीआई ने देशमुख तथा अन्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) के आपराधिक षड्यंत्र से संबंधित प्रावधानों तथा सार्वजनिक जिम्मेदारी अनुचित तरीके से और बेइमानी से निभाते हुए अनावश्यक लाभ पाने की कोशिश से जुड़े भ्रष्टाचार निरोधक कानून के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया था। देशमुख ने आरोप लगने के बाद इस साल अप्रैल में राज्य के गृह मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने इन आरोपों से इनकार किया है।

प्रमुख खबरें

PM Modi के 76th Birthday पर CM Vijay का संदेश, बोले- Strong India के लिए कर रहे हैं काम

PM Narendra Modi के 76वें जन्मदिन पर Yogi Adityanath, अखिलेश और मायावती ने दी बधाई

तेल-स्मार्टफोन, ज्वेलरी, दवाईयां... Trump के 100% टैरिफ बम से हिल जाएगा भारत का व्यापार सिस्टम? क्या-क्या हो सकता है महंगा

DM कमेटी की जांच के बिना नहीं हटेंगे UP Panchayat Sahayak, 9000 रुपये हुआ मानदेय