आखिर अनिल कपूर ऐसा क्या खाते हैं, जो आज भी वैसे ही हैं जैसे कल थे

By आकांक्षा तिवारी | Sep 18, 2018

कितने स्टार्स आए और गए, लेकिन बॉलीवुड का ये स्टार आज भी वैसा ही है जैसा कल था। इन्हें देख कर कोई नहीं कह सकता कि ये एक शादीशुदा बेटी के पिता है। पता नहीं कौन-सी जड़ी बूटी खाते हैं, जो 55 की उम्र में भी बचपन के लगते हैं। ख़ैर इनकी उम्र पर चर्चा बाद में करेंगे, पहले ज़रा एक नज़र इनके फ़िल्मी सफ़र पर डाल लेते हैं।

 

बॉलीवुड के झक्कास एक्टर अनिल कपूर का जन्म 24 दिसंबर, 1956 को मुम्बई में हुआ था। एक्टर ने 1979 में उमेश मेहरा की फ़िल्म 'हमारे तुम्हारे' में सहायक अभिनेता की भूमिका निभाकर अपने फ़िल्मी सफ़र का आगाज़ किया। इसके बाद उन्होंने 'मेरी जंग', 'कर्मा', 'मिस्टर इंडिया', 'तेज़ाब' और 'राम लखन' जैसी तमाम सुपरहिट फ़िल्म्स की लाइन लगा दी। यही नहीं, 2001 में आई एक्टर की फ़िल्म 'पुकार' के लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित भी किया गया।

 

कैसे हैं आज भी इतने फ़िट?

 

देश की जनता के मन में अनिल कपूर को लेकर बस एक ही सवाल रहता है कि आखिर वो इस उम्र में इतने जवान कैसे दिखते हैं, क्या है उनकी फ़िटनेस का राज? चलिए आज इस राज़ से पर्दा उठा ही देते हैं। दरअसल, 61 साल की उम्र पार कर चुके अनिल कपूर खुद को फिट रखने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। वो अपने खाने-पीने का ख़ास ध्यान रखते हैं। इसके साथ परफ़ेक्ट बॉडी के लिए सुबह-शाम एक्सरसाइज़ भी करते हैं। अनिल कपूर ऑयली चीज़ों से हमेशा दूरी बनाएं रखना ही बेहतर समझते हैं। इसके अलावा वो वेटलिफ़्टिंग, कार्डियो, योगा और स्वीमिंग के साथ ही स्पोर्ट्स एक्टिविटी में हिस्सा लेते हैं। वहीं वर्कआउट करने के बाद वो प्रोटीन युक्त आहार का सेवन करते हैं। 

 

अनिल कपूर लगभग 40 वर्षों से फ़िल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हैं, लेकिन आज भी उनका ज़बर्दस्त एनर्जी लेवल सभी के लिए हैरानी का कारण बना हुआ है। एक्टर अपनी दमदार एक्टिंग और झक्कास स्टाइल से आज के युवा कलाकारों को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। बीते साल अनिल ने टीवी एक्शन शो '24' के दौरान खु़द स्टंट कर दर्शकों का दिल जीत लिया। हम यही आशा करते हैं कि एक्टर की ये एनर्जी यूं ही कायम रहे।

 

-आकांक्षा तिवारी

प्रमुख खबरें

कनाडा और उड़ानों, वायु मार्गों को जोड़ने के लिए भारत के साथ काम कर रहा : PM Trudeau

भीषण गर्मी के बीच Jharkhand सरकार ने 8वीं तक की कक्षाएं निलंबित कीं

Ola Mobility के CEO हेमंत बख्शी का इस्तीफा, 10-15 प्रतिशत कर्मचारियों की हो सकती छंटनी

अमेठी, रायबरेली से उम्मीदवारों पर फैसले के लिए खरगे को अधिकृत किया गया: Congress