अनिल कपूर ने मोदी से की मुलाकात, बोले- उनसे मिलकर मुझे प्रेरणा मिली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 16, 2019

नयी दिल्ली। अभिनेता अनिल कपूर ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से यहां मुलाकात की। 62 वर्षीय अभिनेता ने ट्विटर पर यह खबर साझा की। कपूर ने प्रधानमंत्री के साथ तस्वीर को साझा करते हुए लिखा कि मुझे आज हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से मिलने का मौका मिला। मैं उनके साथ बातचीत से अभिभूत हो गया और मुझे उनसे बहुत प्रेरणा मिली। 

उन्होंने कहा कि उनका नजरिया और करिश्मा आकर्षित करने वाला है। मैं खुश हूं कि मुझे उनसे मिलने का मौका। अभिनेता ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ फिल्म में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनकी बेटी अभिनेत्री सोनम कपूर भी हैं।

प्रमुख खबरें

Congress नेता भी जाएंगे सपा के गढ़ Etawah, Mainpuri और Kannauj: Ajay Rai

UPI Payment पर MDR से नकद लेन देन बढ़ने की आशंका गलत, सरकार ने स्थिति साफ की

DU की छात्राओं से छेड़छाड़: Delhi Police ने दो छात्रों अभिनव और अभिमन्यु को किया गिरफ्तार

सतीशन की Chartered विमान यात्रा पर Shashi Tharoor और कांग्रेस नेताओं ने किया बचाव