मुबारकां में अनिल कपूर-अर्जुन कपूर की कॉमेडी

By प्रीटी | Jul 31, 2017

अनीस बज्मी की फिल्म 'मुबारकां' देखने जाएं तो दिमाग नहीं लगायें क्योंकि निर्देशक ने दर्शकों को हंसाने के लिए कई बेसिर पैर की चीजें डाली हैं। बज्मी की अनिल कपूर के साथ काफी बनती है इसलिए वह इससे पहले उनके साथ 'नो एंट्री', 'वेलकम' और 'वेलकम बैक' जैसी फिल्में कर चुके हैं। इस फिल्म में अनिल कपूर तो हैं ही साथ ही पहली बार उनके साथ किसी फिल्म में उनके भतीजे अर्जुन कपूर भी नजर आये हैं। फिल्म के क्लाइमैक्स को यदि लंबा नहीं खींचा गया होता तो यह और अच्छी बन सकती थी। फिल्म में पंजाबी भाषा की इतनी बहुतायत है कि आपको यह भी लग सकता है कि आप पंजाबी फिल्म देखकर सिनेमाघर से बाहर निकल रहे हैं।

 

फिल्म की कहानी तीन सिख परिवारों की है। करण (अर्जुन कपूर), चरण (अर्जुन कपूर) की शादी के लिए इनके परिवार वालों को खूबसूरत और पंजाबी लड़कियों की तलाश है। करण की मां (रत्ना पाठक) यह बात नहीं जानती हैं कि बेटा करण पहले से ही स्वीटी (इलियाना) को प्यार करता है। वहीं चंडीगढ़ में अपने पापा (पवन मल्होत्रा) और मम्मी के साथ रह रहे चरण (अर्जुन) का दिल उस वक्त बिंकल (अथिया शेट्टी) पर आ जाता है जब वह लंदन में अपने पापा और चाचा करतार सिंह बाजवा (अनिल कपूर) के साथ बिंकल को देखने उनके घर जाता है। कहानी में कुछ मोड़ आता है और बिंकल और चरण की शादी की बात बनते-बनते ऐसी बिगड़ती है कि चरण के पिता एक महीने में अपने बेटे की शादी कराने का अल्टिमेटम देकर लंदन से चंडीगढ़ लौट आते हैं। अब खुद को हर मामले में जीनियस समझने वाला करतार सिंह इस मामले को सुलझाने के चक्कर में और ज्यादा उलझा देता है। 

 

अभिनय के मामले में अनिल कपूर ही फिल्म में ज्यादा प्रभाव दिखा पाये हैं। अर्जुन कपूर का काम ठीकठाक रहा। वह टाइप्ड से होते जा रहे हैं। अथिया शेट्टी की यह दूसरी फिल्म है और उन्होंने दर्शकों को एक बार फिर निराश किया है। इलियाना ठीकठाक रहीं। रत्ना पाठक और पवन मल्होत्रा का काम दर्शकों को पसंद आयेगा। फिल्म के कई गाने आजकल काफी सुने जा रहे हैं और उनका फिल्मांकन भी अच्छा हुआ है। फिल्म में कई जगह बहुत अच्छी कॉमेडी है लेकिन इतने भर से ढाई घंटे काटना आसान नहीं है। मल्टिप्लेक्स कल्चर और लीक से हटकर बनी फिल्मों को चाहने वाली दर्शकों की क्लास के लिए इस फिल्म में ऐसा कुछ नया नहीं है जो उनकी कसौटी पर सही उतर सके।

 

कलाकार- अनिल कपूर, अर्जुन कपूर, इलियाना डिक्रूज़, अथिया शेट्टी, नेहा शर्मा, रत्नाशाह पाठक, पवन मल्होत्रा और निर्देशक अनीस बज्मी।

 

- प्रीटी

प्रमुख खबरें

Loksabha Elections 2024: तीसरे चरण में इन पूर्व मुख्यमंत्रियों की किस्मत का होने वाला है फैसला, जनता ईवीएम में करेगी बंद

Loksabha Elections 2024: मुलायम परिवार के तीन सदस्यों की किस्मत दांव पर, UP में 10 सीटों पर जारी है मतदान

Loksabha Election 2024| PM Modi ने गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में डाला वोट, फिर पहुंचे लोगों के बीच

Darsh Amavasya 2024: दर्श अमावस्या पर पितरों की शांति के लिए करें पिंडदान, जानिए शुभ मुहूर्त और महत्व